फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Villagers refused to give land road built in Dausa uprooted

Rajasthan: पहले बनाई और अब उखाड़ रहे सड़क, दौसा की गणेशपुरा ग्राम पंचायत में सरकारी धन की बर्बादी

Thu, 07 Sep 2023 09:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Sep 2023 09:54 PM IST
सार

दौसा जिले की गणेशपुरा ग्राम पंचायत में सरकारी धन की बर्बादी क मामला सामने आया है। यहां सरपंच ने ग्राम पंचायत में सड़क बनवा दी, लेकिन जमीन को लेकर सहमति नहीं बनी। अब इस सड़क को उखाड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Villagers refused to give land road built in Dausa uprooted
उखाड़ी जा रही सड़क। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दौसा की ग्राम पंचायत गणेशपुरा का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां 5-5 लाख रुपए के तीन ऑर्डर देकर ग्राम पंचायत गणेशपुरा में रोड बनवा दी गई। लेकिन, अब सरपंच की ओर से उसी रोड को उखड़वाया जा रहा है।  

विज्ञापन


मामले को लेकर गणेशपुरा ग्राम पंचायत सरपंच ओमप्रकाश सैनी का ने बताया कि दोनों तरफ खातेदारों की सहमति से रोड बनाई गई थी। एक तरफ का खातेदार रोड के लिए साढ़े 7 फीट जमीन देने के लिए सहमति दे रहा है, लेकिन दूसरी तरफ लोगों ने प्लाट खरीद लिए हैं। इसलिए वह जमीन देने को तैयार नहीं हैं। इस वजह से रोड को उखाड़ना पड़ रहा है। रोड बनाने  के आदेश भी निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रोड बनाने से पहले दोनों तरफ के खातेदारों से सहमति क्यों नहीं ली गई थी? क्या सहमति लेने से पहले ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया या फिर मामला कुछ और ही है?
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड का निर्माण गणेशपुरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को सुविधा देने के लिए किया गया था। लेकिन, अब रोड के उखाड़े जाने से ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीण ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि हम लोगों ने अपनी तरफ जमीन दे दी है। लेकिन, दूसरी तरफ के लोग सहमति नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच करने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed