{"_id":"641d09122e69456cca0a5b5f","slug":"villagers-oppose-joining-khetri-village-in-neemkathana-district-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: खेतड़ी को नीमकाथाना जिले में मिलाने का विरोध, ग्रामीणों ने गांव में निकाली रैली, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: खेतड़ी को नीमकाथाना जिले में मिलाने का विरोध, ग्रामीणों ने गांव में निकाली रैली, आंदोलन की चेतावनी
Fri, 24 Mar 2023 02:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:24 PM IST
सार
मानौता जाटान के युवाओं का कहना कि खेतड़ी को झुंझुनूं में रहने दिया जाए। अगर नीमकाथाना में मिलाया तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करेंगे। विधानसभा के चुनावों का भी बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
खेतड़ी में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेतड़ी को नीमकाथाना जिले में मिलाने का विरोध तेज होता जा रहा है विरोध के स्वर गांव गांव में सुनने को मिल रहे हैं। पहले लॉयल में विरोध हुआ। यहां एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया भी दिया गया। अब गुरुवार को मानौता जाटान में विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानौता जाटान के ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों गांव के मुख्य चौक में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता रविंद्र पायल के नेतृत्व में गांव के मुख्य चौक से लेकर पूरे गांव में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रविंद्र पायल का कहना है मानौता जाटान के लोग झुंझुनू जिले में ही रहना चाहते हैं। झुंझुनू हमारी आन बान और शान का सवाल है। हम किसी भी सूरत में नीमकाथाना में नहीं जाएंगे। इसके लिए चाहे हमें कितना ही बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन
विधानसभा घेराव की चेतावनी
विधानसभा का घेराव भी करना पड़ेगा तो वह भी करेंगे। अगर जनप्रतिनिधि हमारी मांगों को नहीं मानते हैं तो हम गांवों में भी उनका बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर सरपंच बहादुर मल मेघवाल प्रताप शर्मा इंद्राज पायल ओमप्रकाश ढाका हनुमान पायल विजेंद्र मेघवाल सियाराम शर्मा विकास ढाका बाबूलाल मेघवाल इमरान खान सुरेश टेलर रामचंद्र स्वामी देवेंद्र स्वामी रोहिताश झाझरिया मनीष जांगिड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।