{"_id":"62af15596a26ce7afd6622f9","slug":"villagers-beat-young-man-by-tying-him-to-tree-ajmer-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा, गांव की महिला से छेड़छाड़ कर हो गया था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा, गांव की महिला से छेड़छाड़ कर हो गया था फरार
Sun, 19 Jun 2022 05:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 19 Jun 2022 05:53 PM IST
सार
राजस्थान के अजमेर में ग्रामीणों ने एक युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई लगा दी। वह गांव की महिला से छेड़छाड़ कर भाग गया था।
विज्ञापन
अजमेर में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के अजमेर में एक युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक गांव की महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। इस दौरान उन्होंने उस पकड़ लिया और फिर पेड़ से बांधकर पिटाई लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला सावर थाना इलाके के मेहरुकलां गांव का है। कुछ दिन पहले आरोपी राकेश कुमार पुत्र रामदेव रैगर गांव की महिला के साथ छेड़छाड़ कर भाग गया थ। वह खेत पर काम करने जा रही थी। घर आकर महिला ने परिजनों को छेड़छाड़ की घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने थाने में पहुंचकर केस दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शनिवार को आरोपी युवक को गांव में देखा तो उसे पकड़ लिया। इसके बाद पेड़ से बांधकर पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गिरफ्तार कर उसे थाने ले आई। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक को गांव में चोरी करते हुए भी पकड़ा गया था, लेकिन समझाइश देकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन