जोधपुर के विजय को गूगल ने किया सम्मानित
गूगल के द्वारा कराई गई एक प्रतियोगिता में भारत के तीन नौजवानों ने भी बाजी मारी है। गूगल कोड इन 2013 नाम की इस प्रतियोगिता में 46 देशों के 337 प्रतिभागी शामिल हुए थे।
भारत के चिरायु देसाई (अहमदाबाद), अनुराग शर्मा (जमशेदपुर) और विजय नंदवानी (जोधपुर) ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस प्रतियोगिता में 12 से 17 साल तक के युवा ही हिस्सा ले सकते थे।
जोधपुर के विजय की विजय
जोधपुर का विजय भी इस प्रतियोगिता के विजेताओं में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। जोधपुर के कमला नेहरू नगर के रहने वाले सीपी नंदवानी और नीलम नंदवानी का बेटा विजय DPS में पढ़ता है।
12 कक्षा में पढ़ने वाले विजय के पिता LIC मैनेजर हैं जबकि मां स्कूल टीचर हैं।
PHP और C++ लैंगवेज पर काम करने वाले विजय ने ड्रुपल पर काम करके इस प्रतियोगिता को जीता। उन्होंने अपने परिवार को अपनी जीत का श्रेय दिया तो वहीं उनके परिवार ने कहा कि इस जीत के पीछे उनकी मेहनत रही।