फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara Political Journey From Municipal Governance to District Leadership, Meet Key Leader Deputy Mayor

बांसवाड़ा की राजनीति के वो चेहरे: जिन्होंने पहले संभाली नगर पालिका, फिर जिले की कमान; एक नेता बने डिप्टी मेयर

Wed, 07 Oct 2026 06:36 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 06:36 PM IST
सार

बांसवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव की सरगर्मियों के बीच जिले के उन राजनेताओं की चर्चा हो रही है, जिन्होंने स्थानीय राजनीति से लेकर जिला स्तर और विदेश में भी जनसेवा से जुड़ी भूमिका निभाई। इनमें छगनलाल नेमा और विनोद शाह के नाम प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Banswara Political Journey From Municipal Governance to District Leadership, Meet Key Leader Deputy Mayor
नगर पालिका में अध्यक्ष और पंचायतीराज में जिला प्रमुख रहे छगनलाल नेमा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजनीति को जनसेवा का अवसर माना जाता है। जनता के दिलों में बसने वाले कुछ बिरले राजनेता शहर हो या गांव, कभी पीछे नहीं रहते और पराजय का मुंह नहीं देखते हैं। ऐसे ही एक बिरले राजनेता बांसवाड़ा में हुए, जिन्हें नगर निकाय में शहरी जनता और बाद में जिला प्रमुख के रूप में जिले की जनता की सेवा का अवसर मिला।
विज्ञापन


राज्य में पंचायतीराज चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही वार्ड पंच से लेकर जिला प्रमुख तक के पदों के लिए चुनावी सरगर्मियां परवान पर चढ़ने लगी हैं। जनजाति बहुल बांसवाड़ा जिला भी पीछे नहीं है। पंचायतीराज चुनाव के तहत बांसवाड़ा में जो जिला प्रमुख बने, उनमें छगनलाल नेमा का नाम विशिष्टता लिए हुए है।
विज्ञापन


पहले पालिका, फिर जिले की कमान
आजादी के बाद कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में सम्मिलित छगनलाल नेमा पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी और उनके अन्य सहयोगियों के साथ रहे। कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा के कारण नेमा वर्ष 1951 में हुए नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 20 अप्रैल 1951 से लेकर 8 अप्रैल 1958 तक अध्यक्ष का पदभार संभाला। सात वर्षों के बाद नेमा एक मार्च 1965 से लेकर 1977 तक जिला प्रमुख भी रहे। इस तरह उन्होंने पहले नगर निकाय और बाद में जिला प्रमुख के रूप में जनता की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जेल से बाहर निकालीं दो महिला बंदी: निजी आवास पर कराया साफ-सफाई का काम; तत्कालीन अजमेर जेलर गिरफ्तार

न्यूजर्सी में डिप्टी मेयर बने शाह
बांसवाड़ा की सज्जनगढ़ पंचायत समिति में प्रधान रहे विनोद शाह ने अमेरिका में भी भारतीय लोकतंत्र की पहचान कायम रखी। बांसवाड़ा से सटे गुजरात के झालोद कस्बे के मूल निवासी विनोद शाह व्यापार के सिलसिले में सज्जनगढ़ आए तो यहीं के होकर रह गए। उन्होंने दूध डेयरी का काम किया। इसके बाद वे स्थानीय राजनीति में सक्रिय हुए। पहले ग्राम पंचायत के सरपंच बने। इसके बाद 1 जनवरी 1982 से 15 मार्च 1986 तक सज्जनगढ़ पंचायत समिति के प्रधान रहे। इसके बाद वे अपनी पुत्री दिशा के पास अमेरिका के न्यूजर्सी चले गए। वहां जाकर जनसेवा में जुटे। उनके जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर अमेरिका की सरकार ने उन्हें न्यूजर्सी सिटी का डिप्टी मेयर बना दिया। कार्यकाल पूरा होने के बाद भी वे राजनीति में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed