Rajasthan: उम्मेद क्लब में नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला, हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस किया जारी
उम्मेद क्लब में लड़की का वीडियो बनाने मामले में पीड़िता ने हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग की। जिसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर के उम्मेद क्लब के स्विमिंग पूल के बाथरुम में नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। इस मामले में अब पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर की है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है।
जस्टिस मनोज कुमार गर्ग ने याचिका पर बुधवार को सुनवाई की। जिसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया। साथ ही मामले में कोर्ट ने जांच अधिकारी से केस डायरी और तथ्यात्मक रिपोर्ट को तलब किया है। हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 24 मई को होगी।
क्या है मामला
आरोप है कि 24 अप्रैल को उम्मेद क्लब में 17 साल की नाबालिग लड़की का स्विमिंग करने के बाद वॉशरुम में शॉवर लेते हुए मुख्य आरोपी आकाश चोपड़ा ने आपत्तिजनक विडियो बना लिया था। जिसके बाद पुलिस थाना उदय मंदिर में मुख्य आरोपी सहित उम्मेद क्लब के अध्यक्ष हंसराज बाहेती, दीपक गहलोत, दीपक भाटी, अर्पित मोदी और मुख्य आरोपी के ससुर कमलेश तातेड़ के विरूद्ध मुकदमा दायर किया गया।