फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Veil custom Free gram panchayat will get 25 lakhs said MLA Sanyam Lodha

राजस्थान: विधायक संयम लोढ़ा का ऐलान- घूंघट प्रथा खत्म करने वाली ग्राम पंचायत को मिलेंगे 25 लाख

Fri, 04 Feb 2022 06:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Feb 2022 06:45 PM IST
सार

विधायक ने कहा कि सीएम गहलोत घूंघट प्रथा के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। शत प्रतिशत घूंघट प्रथा खत्म करने वाली ग्राम पंचायत को मैं विधायक निधि से 25 लाख रुपए दूंगा।

विज्ञापन
Veil custom Free gram panchayat will get 25 lakhs said MLA Sanyam Lodha
विधायक संयम लोढ़ा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में घूंघट प्रथा को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत घूंघट प्रथा खत्म करने वाली ग्राम पंचायत को 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


विधायक संयम लोढ़ा शुक्रवार को सिरोही के शिवगंज में अधिकारियों के साथ पंचायत समिति की बैठक कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत घूंघट प्रथा के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान को गति देने के लिए मैं शत प्रतिशत घूंघट प्रथा खत्म करने वाली ग्राम पंचायत को 25 लाख रुपए दूंगा। यह राशि विधायक निधि से दी जाएगी। उनकी इस पहल का बैठक में मौजूद सभी लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से घूंघट प्रथा जैसी कुरीति को समाप्त करने में सफलता मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed