फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   vasundhra cabinate minister team ready

वसुंधरा की टीम में होंगे दर्जन भर मंत्री

Sun, 15 Dec 2013 07:29 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Sun, 15 Dec 2013 07:29 AM IST
विज्ञापन
vasundhra cabinate minister team ready

राजस्थान में रिकार्ड जीत के साथ सत्ता में वापसी कर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुकीं वसुंधरा राजे के मंत्रिमंडल का गठन रविवार के बाद सप्ताह के भीतर ही जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संघ और भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मंथन के बाद राजे ने करीब एक दर्जन मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन


भाजपा आलाकमान का मानना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीनों राज्यों का मंत्रिमंडल शीघ्र बनाया जाए, ताकि चुनाव में पार्टी को लाभ मिल सके।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद के साथ अपने पास 5 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी रखेंगी, जिनमें वित्त, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, बिजली व पर्यटन विभाग हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए वसुंधरा का शपथ ग्रहण समारोह

इसमें प्रदेश के प्रमुख नेताओं को पहले दौर में मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की तैयारी है। शेष को लोकसभा चुनाव के बाद ही पद पर बैठाने का निर्णय किया जाएगा।


शिवराज की तीसरी जीत बनी मोदी की पहली चुनौती

माना जा रहा है कि प्रथम मंत्रिमंडल में राजे सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास कर रही हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक घनश्याम तिवाड़ी को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

ये संभालेंगे प्रमुख विभाग
गुलाबचंद कटारिया को गृह व नागरिक सुरक्षा, कैलाश मेघवाल को सामाजिक न्याय, नरपतसिंह राजवी चिकित्सा, अरूण चतुर्वेदी व वासुदेव देवनानी को समस्त शिक्षा, कालूलाल गुर्जर को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, नंदलाल मीणा को जनजाति विकास, सांवरलाल जाट को जल संसाधन, प्रभुलाल सैनी को कृषि मंत्री तथा प्रतापसिंह सिंघवी को स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास विभाग मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed