{"_id":"6538eed997efeeb4800c28b5","slug":"vasundhara-raje-met-workers-in-dholpur-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: वसुंधरा राजे ने धौलपुर में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, चारों सीटें जीतने की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: वसुंधरा राजे ने धौलपुर में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, चारों सीटें जीतने की बात कही
Wed, 25 Oct 2023 04:02 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 25 Oct 2023 04:02 PM IST
सार
Dholpur: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर निज निवास पर आगामी विधानसभा चुनाव का फीडबैक लिया है। उन्होंने जिले की चारों विधानसभा सीट को भारी बहुमत के साथ जीतने का कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया है।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे ने धौलपुर में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी एवं राजाखेड़ा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को बुलाकर चुनावी हालातों का जायजा लिया है। जिले की चारों विधानसभा सीट को जिताकर विधानसभा भेजने की बात कही है। भाजपा नेता एवं निजी सचिव अकील अहमद बॉबी ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिले की चारों विधानसभा सीट पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन धौलपुर विधानसभा क्षेत्र पर विशेष फोकस किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया वर्ष 2017 के उपचुनाव में शोभारानी कुशवाहा को चुनाव में भाजपा पार्टी ने मदद कर भारी वोटों से जिताया था। लेकिन राज्यसभा चुनाव में शोभारानी कुशवाहा ने पार्टी को दगा देकर कांग्रेस का साथ दिया था। उन्होंने कहा कि धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के कार्यकर्ता एक होकर जुट जाए और शोभारानी कुशवाहा को सबक सिखाये।
विज्ञापन
गिले शिकवे दूर करें
वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं से कहा 25 नवंबर को प्रदेश में चुनाव होना है। गिले शिकवे छोड़कर एक जाजम पर बैठकर पार्टी के लिए काम करना होगा। आने वाले समय में भाजपा पार्टी की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस द्वारा किए गए वादे विफल रहे हैं। कांग्रेस की वादाखिलाफी के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन
टिकट के दावेदारों ने दिए आवेदन
जिले की धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी एवं राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात करने पहुंचे थे। टिकट के दावेदार नेताओं ने आवेदन दिए हैं। पश्चिमी राजस्थान से भी कुछ नेता पूर्व सीएम से मुलाकात करने पहुंचे हैं। उनके द्वारा भी आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के आवेदन प्रस्तुत किए हैं। पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, प्रशांत परमार, हरी निवास प्रधान, बांकेलाल लोधी, रामदीन कुशवाहा, मदन कोली आदि ने टिकट की मांग रखी है।