राजे शेरनी हैं लेकिन उनका सबसे बड़ा शिकार किसान हैं : पायलट
राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख सचिन पायलट ने मंगलवार को आरोप लगाए कि राज्य के किसान मर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ‘गौरव यात्रा’ में व्यस्त हैं।
पायलट गांधी जयंती के अवसर पर कोटा जिले के सांगोड शहर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
राजे के इस दावे पर कि वह राज्य के लागों के लिए शेरनी की तरह लड़ेंगी, पायलट ने आरोप लगाए कि हालांकि वह शेरनी हैं लेकिन उनका सबसे बड़ा शिकार किसान बन रहे हैं।