{"_id":"5b5c8d5f4f1c1b46748b77c9","slug":"vasundhara-raje-cabinet-minister-warning-over-mob-lynching","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ हिंसा: राजस्थान के श्रम मंत्री की चेतावनी- गाय को तकलीफ दोगे तो हर हिंदुस्तानी का खून खौलेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ हिंसा: राजस्थान के श्रम मंत्री की चेतावनी- गाय को तकलीफ दोगे तो हर हिंदुस्तानी का खून खौलेगा
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 29 Jul 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर मॉब लिंचिंग मामले में राजस्थान के श्रम मंत्री जसवंत यादव ने कहा है कि गाय को कष्ट देने वाले के खिलाफ हर हिंदुस्तानी का खून खौलेगा। धर्म चाहे कोई भी हो, गाय के मामले में सभी हिंदुस्तानी एक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गोतस्करी का धंधा नहीं रुकेगा, तो मॉब लिंचिंग जैसी प्रतिक्रिया भी नहीं रुकेगी। हालांकि रकबर की मौत पर उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने का किसी को हक नहीं है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
श्रम मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि हिंदू संगठनों को उग्रवादी बताने वाली ममता बनर्जी अपना दिमागी संतुलन खो बैठी हैं। आए दिन गोतस्कर गाड़ियां भर-भरकर गोवंश ले जाते हैं, बर्दाश्त की भी हद होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गोतस्करों के खिलाफ मॉब लिंचिंग की घटना एक प्रतिक्रिया मात्र है। उन्होंने कहा है कि सरकार और कानून गोतस्करी रोकने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से नहीं रोका जा सकता। गाय में हिंदुओं की आस्था है। कोई भी समाज यदि गाय को तकलीफ देगा, तो गुस्सा फूटेगा ही।