फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vallabhnagar Congress MLA Preeti Shaktawat found corona positive

Rajasthan: वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत कोरोना संक्रमित, बाड़ेबंदी और जयपुर में धरने में हुई थीं शामिल

Thu, 16 Jun 2022 09:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 16 Jun 2022 09:39 AM IST
सार

कांग्रेस विधायकों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। प्रीति शक्तावत विधायकों के साथ बाड़ेबंदी में शामिल हुई थीं, तब से ही उनकी तबीयत खराब चल रही है।

विज्ञापन
Vallabhnagar Congress MLA Preeti Shaktawat found corona positive
प्रीति शक्तावत - फोटो : Social Media

विस्तार

वल्लभनगर की विधायक प्रीति शक्तावत कोरोना संक्रमित हो गई हैं। प्रीति शक्तावत की कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। विधायक ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


वल्लभनगर विधायक ने अपने ट्वीट में लिखा कि वे पिछले चार-पांच दिन से वे अस्वस्थ महसूस कर रहीं थी। इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टर्स का कहना है कि शक्तावत को माइल्ड लक्षण हैं और वो घर पर ही आराम कर रही हैं। प्रीति शक्तावत उदयपुर में बाड़ेबंदी में भी शामिल हुई थी। तब भी उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसी के चलते ज्यादातर समय प्रीति अपने कमरे में ही रह रही थी। 
विज्ञापन



बता दें कि नौ जून तक प्रीति शक्तावत समेत सभी कांग्रेस विधायक उदयपुर में होटल ताज में बाड़ेबंदी में थे। इसके बाद 10 जून तक जयपुर में सभी विधायक एक साथ होटल लीला में बाड़ेबंदी में शामिल हुए। वहीं इसी दिन राज्यसभा के लिए वोटिंग में भी विधायक शामिल हुए थे। इसके अलावा शक्तावत दो दिन पहले राहुल गांधी को ईडी की पूछताछ में बुलाए जाने के विरोध में धरने में भी शामिल हुई थी। ऐसे में कांग्रेस विधायकों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। विधायक प्रीति शक्तावत ने उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed