फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vaibhav Upadhyay of Shahpura became Projector Manager in Chandrayaan-3

Missions Chandrayaan: सफल उड़ान में राजस्थान के वैभव उपाध्याय का भी योगदान, प्रोजेक्ट में संभाली ये जिम्मेदारी

Fri, 14 Jul 2023 10:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Jul 2023 10:35 PM IST
सार

Chandrayaan-3: शाहपुरा के वैभव उपाध्याय की गौरवमयी उपलब्धि का जश्न मनाने और बधाई देने के लिए समाज व शाहपुरा के लोग उसके पैतृक निवास पहुंचे और उसके माता-पिता को बधाई दी।

विज्ञापन
Vaibhav Upadhyay of Shahpura became Projector Manager in Chandrayaan-3
शाहपुरा के वैभव उपाध्याय। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) की ओर से निर्मित एवं संचालित चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से शुक्रवार दोपहर सफलतापूर्वक की गई। इस ऑपरेशन की कार्रवाई में शाहपुरा के इसरो में तैनात वैभव उपाध्याय ने प्रोजेक्ट मैनेजर और मल्टीमीटर डिजाइनिंग इंचार्ज के रूप में सेवाएं देकर शाहपुरा को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन


वैभव के माता-पिता शाहपुरा में ही रहते हैं। वैभव उपाध्याय की इस गौरवमयी उपलब्धि का जश्न मनाने और बधाई देने के लिए समाज व शाहपुरा के लोग उसके पैतृक निवास पहुंचे और उसके माता-पिता को बधाई दी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 का लॉन्च शुक्रवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। चंद्र मिशन के तहत चांद पर भेजा गया चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। भारत देश की इस शानदार उपलब्धि अर्जित करने वाली टीम में शाहपुरा के वैभव उपाध्याय के शामिल होने पर आज समूचा शाहपुरा स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के द्वारा निर्मित एवं संचालित चंद्रयान मिशन जो आज श्रीहरि कोटा स्टेशन से लांच हुआ को पूर्ण सफलता मिली है। इसरो के इस चंद्रयान मिशन में वैभव कुमार उपाध्याय पुत्र सेवानिवृत उपाध्याय सत्य स्वरूप उपाध्याय प्रोजेक्ट मैनेजर व अल्टीमीटर डिजाइनिंग इन-चार्ज स्वरूप रहे हैं। वैभव उपाध्याय वर्तमान में इसरो अहमदाबाद में पदस्थापित है। वैभव आज इसी चंद्रयान मिशन के लॉन्चिंग अभियान में  लॉन्चिंग स्टेशन हरीकोटा में लांचिंग प्रोग्राम में उपस्थित रहे है। उल्लेखनीय है कि लगातार तीन चंद्रयान मिशन का हिस्सा रहा है वैभव ने मिशन मंगलयान में भी प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर कार्य किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed