{"_id":"62e0b167d12fff22db5aaad6","slug":"utkarsh-classes-opens-17th-center-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पैन-इंडिया हाइब्रिड एजुकेशन सिस्टम की शुरुआत करेगा उत्कर्ष क्लासेस, जोधपुर में 17वां सेंटर खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पैन-इंडिया हाइब्रिड एजुकेशन सिस्टम की शुरुआत करेगा उत्कर्ष क्लासेस, जोधपुर में 17वां सेंटर खोला
Wed, 27 Jul 2022 09:00 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:00 AM IST
सार
अब जोधपुर में केंद्र सशस्त्र बलों, सीडीएस, वायु सेना, एएफसीएटी जैसे परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। उत्कर्ष क्लास ने जोधपुर में अपना सेंटर खोला है।
विज्ञापन
उत्कर्ष क्लास का जोधपुर में खुला नया सेंटर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्कर्ष क्लासेस एंड एडुटेक प्राइवेट लिमेटेड ने जोधपुर में अपने 17वें ऑफलाइन सेंटर का उद्घाटन किया है। यह केंद्र सशस्त्र बलों और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा, वायु सेना, आम प्रवेश परीक्षा (एएफसीएटी), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (एनडीए) जैसी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की तैयारी करवाएगा।
विज्ञापन
उत्कर्ष क्लासेस के संस्थापक डॉ. निर्मल गहलोत ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से विद्यार्थियों पढ़ाते हैं। राजस्थान के जयपुर और जोधपुर में 17 केंद्रों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लासेज चलती है। हम अगले चरण में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में भी अपनी ऑफलाइन क्लास खोलने वाले हैं। 100 से अधिक शहरों में संस्थान खोलेंगे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय स्तर पर श्रेष्ठ शिक्षकों के चयन के लिए यूट्यूब पर 'टीचिंग टैलेंट हंट' अभियान की शुरुआत की है। शिक्षक वर्ग के अलावा कंपनी में वरिष्ठ नेतृत्व और अन्य कर्मचारियों सहित 500 सदस्यों की भर्ती करने की भी योजना है।
विज्ञापन
उत्कर्ष क्लासेस में साल 2018 में ऑनलाइन कोर्सेस में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 6000 थी लेकिन वर्तमान में लगभग 1.5 मिलियन है और लगभग 27,000 ऑफलाइन विद्यार्थी हैं, जो विभिन्न पाठ्यक्रमों के साथ सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं।