{"_id":"62a9a89dd179b13d2c479580","slug":"uproar-over-entry-gate-of-bjp-working-committee-meeting-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में एंट्री को लेकर हंगामा, नेताओं में धक्का-मुक्की व गाली गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में एंट्री को लेकर हंगामा, नेताओं में धक्का-मुक्की व गाली गलौज
Wed, 15 Jun 2022 03:21 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 15 Jun 2022 03:21 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के आयोजन स्थल गेट से पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं राजावत ने राजे को नेतृत्व सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन
गेट पर उलझे नेता और कार्यकर्ता
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का बुधवार को दूसरा दिन है। इसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शामिल होने पहुंची तो उनके मीडिया एडवाइजर और पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। इसके साथ ही एंट्री को लेकर भाजपा नेता कार्यकर्ता भिड़ गए और एक दूसरे को अपशब्द भी कहे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एंट्री को लेकर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पवार और अन्य कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। इसके साथ ही राजे के मीडिया एडवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड भी लड़-झगड़ कर अंदर दाखिल हो गए। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत को भी अंदर नहीं जाने दिया। हालांकि जब उन्हें अंदर मीटिंग में प्रवेश नहीं मिला, तब वह वापस परिसर से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
वहीं भवानी सिंह राजावत ने वसुंधरा राजे को नेतृत्व सौंपने की मांग उठा दी। इसी दौरान एंट्री नहीं देने पर उन्होंने कहा कि मैं तीन बार विधायक हूं लेकिन यह नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष को तय करना है कि किसे कार्यसमिति में रखें और नहीं, हमें नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हमें सम्मान देना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं दिया और हमें कार्यकारिणी में नहीं रखा।
विज्ञापन