{"_id":"627bda74d733e5251561cb1a","slug":"update-of-communal-tension-in-bhilwara-police-claims-to-have-arrested-accused-in-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara Tension: 20 घंटे बाद मांगों पर सहमति, 20 लाख रुपये, नौकरी और पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara Tension: 20 घंटे बाद मांगों पर सहमति, 20 लाख रुपये, नौकरी और पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का वादा
Wed, 11 May 2022 09:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 11 May 2022 09:17 PM IST
सार
भीलवाड़ा में एक युवक की हत्या के बाद हुए तनावपूर्ण हालात को सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। मृतक के परिजनों से तीन दौर की वार्ता के बाद मांगों पर सहमति बन गई है। हिंदू संगठनों ने भी प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
इलाके में तैनात पुलिस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीलवाड़ा में युवक की हत्या के बाद उत्पन्न हुए सांप्रदायिक तनाव में थोड़ी नरमी आई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के प्रयास के बाद मृतक के परिजनों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। 20 घंटे में तीन दौर की वार्ता के बाद परिजनों की मांगों पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
प्रशासन ने परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
तो फिर किया जाएगा बंद
उधर, समझौते के बाद हिंदू संगठनों ने अपना आंदोलन 5 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने चेतावनी दी है कि अगर 5 दिन में मांगे नहीं मानी गई तो भीलवाड़ा शहर के साथ ही पूरे जिले को बंद कराया जाएगा। इससे पहले सूचना केंद्र चैराहे पर बड़ी आम सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, विधायक गोपाल खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली, विहिप के विभाग मंत्री गणेश प्रजापत, हिंदू जागरण मंच के सुभाष बाहेती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
मामले की जांच जारी
जयपुर से अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस संजीव नार्जरी ने कहा, पुलिस पूरी सर्तकता से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
पुलिस तैनात, इंटरनेट बंद
युवक की हत्या के बाद शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शहर के पांच थाना क्षेत्रों में एसटीएफ और आरएसी के जवान तैनात हैं। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने सुरक्षा के लिहाज से गुरुवार सुबह छह बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद की हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसलिए बिगड़ गए थे हालात?
भोपालपुरा रोड निवासी ओमप्रकाश तापड़िया का बेटा आदर्श तापड़िया (20 साल) शास्त्री नगर में व्यापार करता था। कहा जा रहा है कि आदर्श ने समुदाय विशेष के आरोपी से पैसे उधार लिए थे। उसने बार-बार उधार चुकाने की बात कही पर आदर्श ने आरोपियों को पैसे नहीं दिए। मंगलवार सुबह आरोपी पक्ष ने पैसे देने के लिए उसपर फिर से दबाव बनाया। जिसके बाद आदर्श ने अपने बड़े भाई को आरोपी पक्ष के पास बातचीत के लिए भेजा। उसके बड़े भाई ने आरोपियों से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि उनका पैसा जल्द ही वापस कर दिया जाएगा।
इसके बाद मामला शांत हो गया, लेकिन आरोपी पक्ष ने आदर्श को मंगलवार रात 12 बजे बातचीत के लिए शास्त्रीनगर चौक के ब्रह्माणी स्वीट कॉर्नर के बाहर बुलाया। बातचीत के दौरान आरोपी और आदर्श में जमकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिग आरोपियों ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गए। राहगीरों ने खून से लथपथ युवक को सड़क पर पड़े देखा तो महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए। इसके बाद शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए।