फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   UP police found Girl who alleged Swami Chinmayanand of harassment, she will now be questioned

चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा दोस्त के साथ बरामद, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली लाने को कहा

Fri, 30 Aug 2019 02:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 30 Aug 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
UP police found Girl who alleged Swami Chinmayanand of harassment, she will now be questioned
स्वामी चिनमयानंद पर एक छात्रा ने शोशण का आरोप लगाया है - फोटो : Social Media

विज्ञापन

भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की को यूपी पुलिस ने राजस्थान के दौसा जिले से शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया। जिसके बाद से उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली ले जाया जा रहा है। लड़की को आज शाम कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है। 

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करने वाली एक लड़की बीते शनिवार को गायब हो गई थी। स्वामी चिन्मयानंद से मामला जुड़ा होने के कारण इस घटना ने सुर्खियां भी खूब बटोरी। लड़की की खोज में लगी उत्तर प्रदेश पुलिस को राजस्थान में उसके होने का पता चला जिसके बाद उसे आज सुबह उसे बरामद किया गया। लड़की अपने एक दोस्त के साथ मिली है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने छात्रा को दिल्ली लाने को कहा

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद लापता हुई कानून की छात्रा राजस्थान में मिली है। न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वकील से कहा कि वह चिन्मयानंद के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिला के ठिकाने की सटीक जानकारी दे। न्यायालय ने राज्य सरकार से यह भी पूछा कि महिला को अदालत में कब पेश किया जा सकता है? 

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ को बताया कि महिला राजस्थान में मिली है और उसे उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ले जाया जा रहा है।  सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि छात्रा को पेश करने में कितना समय लगेगा। पांच मिनट में बताएं। इसपर यूपी सरकार ने कहा कि लड़की फतेहपुर सीकरी पहुंच चुकी है और उसे लाने में ढाई घंटे का वक्त लगेगा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि लड़की को आज ही अदालत में पेश करे।

बता दें कि वकीलों के एक समूह ने प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को पत्र लिख कर इस मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया था जिसके बाद शीर्ष अदालत ने इसका स्वत: संज्ञान लिया था। लापता हुई छात्रा ने एक वीडियो क्लिप में आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को चिन्मयानंद के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। छात्रा के पिता ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद ने उसका (छात्रा का) यौन उत्पीड़न किया है। हालांकि, भाजपा नेता के वकील ने इस आरोप का खंडन करते हुए दावा किया कि यह उन्हें ब्लैकमेल करने की एक साजिश है। 


लड़की को कोर्ट में किया जाएगा पेश: यूपी पुलिस
बरेली जोन के डीआईजी राजेश पांडेय ने कहा कि लड़की को कोर्ट में जल्द पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लड़की के साथ एक युवक भी था जिसका नाम संजय सिंह है। 

दौसा से बरामद हुई लड़की
पुलिस ने बताया कि लड़की को राजस्थान के दौसा जिले से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार लड़की से पूछताछ के बाद पुलिस घटना के अन्य पहलुओं का खुलासा करेगी। 

पुलिस टीम को नहीं मिले स्वामी चिन्मयानंद
एक सवाल के जवाब में डीआईजी राजेश पांडेय ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद से पूछताछ के लिए एक टीम उनके आवास व कॉलेज परिसर गई थी। लेकिन, वह नहीं मिले। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ की रंगदारी के मुकदमें में पूछताछ के बाद ही कुछ निष्कर्ष निकलकर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़िता के पिता और स्वामी चिन्मयानंद दोनों के मुकदमों को देख रही है जिसमें जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



डीजीपी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने भी एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके अनुसार, लड़की 5 करोड़ रुपया मांग रही थी और मीडिया ट्रायल के लिए जाने की धमकी दे रही थी। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed