{"_id":"6af94a6c806b83254203e8f5","slug":"bhilwara-ca-student-prachi-mehta-death-injection-medical-store-sealed-fire-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीलवाड़ा: मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाने के बाद 17 वर्षीय छात्रा की मौत, गुस्साई भीड़ ने की आगजनी; दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीलवाड़ा: मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाने के बाद 17 वर्षीय छात्रा की मौत, गुस्साई भीड़ ने की आगजनी; दुकान सील
Sun, 15 Nov 2026 11:30 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:30 AM IST
सार
भीलवाड़ा में बुखार से पीड़ित 17 वर्षीय सीए छात्रा प्राची मेहता की मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने लवकुश मेडिकल स्टोर संचालक पर बिना डॉक्टर की सलाह के इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा में मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर इंजेक्शन लगाने के बाद 17 वर्षीय सीए छात्रा की मौत हो गई। छात्रा को बुखार और सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने बिना किसी योग्य डॉक्टर की सलाह के उसे इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ती चली गई और उदयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शनिवार देर शाम मेडिकल स्टोर के बाहर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने दुकान के बाहर आगजनी की और शटर तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है और आरोपी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन प्राची को स्थानीय निजी रामस्नेही अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। उदयपुर में उपचार के दौरान प्राची की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। थाना प्रभारी कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम उदयपुर पहुंची है और मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
बुखार की शिकायत पर मेडिकल स्टोर पहुंची थी छात्रा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के पास रहने वाले राकेश मेहता की 17 वर्षीय बेटी प्राची मेहता कुछ दिनों से बुखार और सर्दी-जुकाम से परेशान थी। परिजन 11 नवंबर की शाम उसे दवा दिलाने के लिए लवकुश मेडिकल स्टोर लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक रामप्रसाद ने किसी योग्य चिकित्सक की सलाह के बिना ही किशोरी को इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन
इंजेक्शन लगने के बाद पैर में बनी बड़ी गांठ
परिजनों के अनुसार, इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद प्राची के पैर में तेज दर्द शुरू हो गया। कुछ ही समय में उसके पैर में खून जम गया और वहां बड़ी गांठ बन गई। दर्द बढ़ने पर 12 नवंबर की शाम परिजन उसे दोबारा उसी मेडिकल स्टोर पर लेकर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान संचालक ने उसे किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन प्राची को स्थानीय निजी रामस्नेही अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। उदयपुर में उपचार के दौरान प्राची की मौत हो गई।
मेडिकल स्टोर के बाहर आगजनी, शटर तोड़ने की कोशिश
छात्रा की मौत की खबर मिलने के बाद शनिवार शाम परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग लवकुश मेडिकल स्टोर के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। आक्रोशित लोगों ने दुकान के बाहर आग लगा दी और शटर तोड़ने की कोशिश की।सूचना मिलने पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। थाना प्रभारी कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम उदयपुर पहुंची है और मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
