फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   UP Chief Minister Yogi Adityanath big statement in Jodhpur Religion only Sanatan

Rajasthan: जोधपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- धर्म सिर्फ सनातन है, बाकी पंत और संप्रदाय हो सकते हैं

Wed, 03 Jan 2024 05:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 03 Jan 2024 05:30 PM IST
सार

UP Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन, धर्म का एक विराट रूप है, वो सबको अपने अंदर समाहित करता है। धर्म सिर्फ एक ही है और वो सनातन है। बाकी, पंत और संप्रदाय हो सकते हैं।

विज्ञापन
UP Chief Minister Yogi Adityanath big statement in Jodhpur Religion only Sanatan
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ बुधवार को विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। उन्होंने पालासनी गांव स्थित मारवाड़ राजगुरु मठ सिद्ध श्री चिड़ियानाथ आसन में ब्रह्मलीन योगी कैलाशनाथ महाराज का संख्या ढाल और दो दिवसीय भंडारा महोत्सव में भाग लिया। इस दौरान सीएम योगी ने सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा- विपरीत हालातों में अपनी परंपरा को कैसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए ये देखने के लिए दुनिया भर से लोग राजस्थान आते हैं। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन हर राह मंजिल तक पहुंचती है। बस हमें सही राह चुनने की जरूरत है, यह राह वही जो हमारे संतों और योगियों ने हमें दिखाई है। सनातन धर्म का एक विराट रूप है, वो सबको अपने अंदर समाहित करता है। सनातन धर्म के मूल्यों के प्रति हम सबका आग्रह होना चाहिए। धर्म एक ही है और वो सनातन धर्म है। बाकी, पंत और संप्रदाय हो सकते हैं। हर देश, हर काल और हर परिस्थित में बिना डिटे, बिना हटे और बिना झुके अपनी जीवंतता को बनाए रखा है, वह बना रहा है और इसलिए दुनिया के अंदर बहुत सारे लोग आए और चले गए। लेकिन, सनानत धर्म सम और विषम हालातों का सामना करते हुए लगातार आगे बढ़ा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि उस काल खंड में कुछ बाधाएं और कुछ चुनौतियां आईं होंगी। अगर, हमनें इन बाधाओं का सामना नहीं किया होगा तो उन्होंने हमें कुछ चुनौतियां दी होंगी। लेकिन, जब हम एकजुट होकर निकल पड़े तो जीत होने में बहुत देर नहीं लगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 22 जनवरी को 500 साल के इंतजार के बाद प्रभुराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इससे हर भारतवासी प्रसन्न हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed