{"_id":"616144098ebc3e624a3ebf21","slug":"union-minister-kailash-chaudhary-says-rajasthan-contributed-maximum-donations-for-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगदान: इस राज्य से आया राम मंदिर के लिए सबसे ज्यादा चंदा, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगदान: इस राज्य से आया राम मंदिर के लिए सबसे ज्यादा चंदा, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
Sat, 09 Oct 2021 02:19 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:19 PM IST
सार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लक्ष्य है कि 2024 तक मुख्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाए और गर्भगृह में रामलला विराजित हो जाएं। इसके तहत मंदिर निर्माण का जो प्लान तैयार किया गया है, उसके तहत 2022 में मंदिर में पत्थरों को लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इधर राजस्थान ने मंदिर निर्माण के लिए सबसे ज्यादा चंदा देकर रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर निर्माण में सबसे ज्यादा आर्थिक सहयोग राजस्थान ने किया है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने ये जानकारी दी है। अहमदाबाद में राजस्थान-गुजरात मैत्री संघ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अभी तक आए चंदों में से सबसे ज्यादा राशि राजस्थान से आई है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज समाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाला समाज है। मंदिर बनाने के लिए इस समाज ने बहुत बड़ा योगदान दिया है।
विज्ञापन
मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते तो अर्थव्यवस्था ठप हो जाती- कैलाश चौधरी
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कोरोना काल को लेकर भी लोगों से चर्चा की। संतोष चौधरी ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान नरेंद्र मोदी के अलावा अगर कोई दूसरा प्रधानमंत्री होता तो देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाती। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने मार्च 2020 में लॉकडाउन लागू कर अच्छा फैसला किया। नहीं तो कोरोना से कितने लोगों की मौत होती यह कह पानी मुश्किल होता। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने महामारी से निपटने के लिए आवश्यक सैनिटाइटर और अस्पतालों में बेड,ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए भरपूर मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिकों से भी मिले कैलाश चौधरी
कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी गुजरात प्रवास के दौरान आंणद कृषि विश्वविद्यालय के निरीक्षण करने भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विवि परिसर में लगाए गए फल, सब्जियों एवं औषधीय पदार्थों की विभिन्न प्रकार की किस्मों और उन्नत तकनीक का अवलोकन किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों से कृषि व किसान कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद किया।