फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Minister Gajendra Singh Shekhawat launched the book 'Maharana'

Rajasthan: 'महाराणा' किताब का लोकार्पण, शेखावत बोले- यह किताब वामपंथी इतिहासकारों के मुंह पर तमाचा है

Mon, 09 May 2022 02:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 09 May 2022 02:39 PM IST
सार

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ये किताब देश में एक नई चर्चा का सूत्रपात अवश्य करेगी। किताब में महाराणा प्रताप को लेकर कहे गए झूठ पर से पर्दा उठाया गया है।

विज्ञापन
Union Minister Gajendra Singh Shekhawat launched the book 'Maharana'
महाराणा किताब का लांच - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत ने सर्जन डॉ ओमेन्द्र रतनू की लिखी किताब 'महाराणा' का लोकार्पण किया। किताब का लोकार्पण माध्यम से किया गया। इस दौरान दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्रा, प्रभात प्रकाशन के प्रभात और समाजसेवी निमितेकम संस्था के अध्यक्ष जय आहूजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुगल काल से लेकर अंग्रेज काल के बाद और आज तक वामपंथी इतिहासकारों ने हमें हमारे पूर्वजों के गौरवपूर्ण इतिहास से दूर रखने का काम किया है। महाराणा प्रताप के गौरवपूर्ण इतिहास को वामपंथी इतिहासकारों ने खंडित किया। उसे एक जाति विशेष तक सीमित रखने का प्रयास किया लेकिन महाराणा प्रताप का शौर्य और प्रेरक इतिहास तत्कालीन समय के अखंड भारत के एक व्यक्ति से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पुस्तक को पढ़ने के बाद मैंने जाना कि इस पुस्तक में वर्णित राजस्थान के वीरों का इतिहास आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ाएगा, यह पुस्तक देश के झूठ परोसने वाले वामपंथी इतिहासकारों के मुंह पर तमाचा है। देश में एक नई चर्चा का सूत्रपात अवश्य करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्री-लॉन्च में बुक टॉप ट्रेंडिंग में रह चुकी हैष अब तक इस पुस्तक की हजारों प्रतियां लांच से पहले ही बुक करवाई गई है। पुस्तक के लेखक डॉ. ओमेन्द्र रतनु ने कहा कि मैंने इस किताब को लिखने से पहले चार साल तक सिसोदिया वंश और महाराणाओं के जीवन का गहन अध्ययन किया है। पूरे मेवाड़ में घूम-घूम कर युद्धस्थलों, महाराणाओं के जीवन से जुड़े  ऐतिहासिक स्थलों, किले और महलों में खुद जाकर तथ्य जुटाकर कर लिखी है। यह पुस्तक महाराणा के जीवन के कई  ऐसे अनकहे पहलू समाज के सामने रखेगी, जो पूर्व इतिहासकारों द्वारा महाराणा प्रताप और सिसोदिया वंश के बारे में कहे गए कई झूठों पर से पर्दा उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed