Rajasthan: तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के तहत कार्रवाई, प्रदेश में एक दिन में करीब 10 लाख चालान काटे
प्रदेश के सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों का उपयोग और उसे बेचने पर कार्रवाई की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के निर्देश पर शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में तंबाकू नियंत्रण के लिए महाभियान चलाया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों का प्रयोग और बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटा। कोटपा एक्ट के तहत एक दिन में 9 लाख 83 हजार 446 चालान काटे गए।
तंबाकू नियंत्रण के लिए चलाए गए इस अभियान के तहत जयपुर संभाग में 1 लाख 94 हजार 392, बीकानेर संभाग में 81 हजार 180, जोधपुर संभाग में 81 हजार 104, कोटा संभाग में 2 लाख 48 हजार 69, अजमेर संभाग में 1 लाख 54 हजार 333, भरतपुर संभाग में 53 हजार 650 और उदयपुर संभाग में 1 लाख 70 हजार 718 चालान काटे गए।
उदयपुर में जिला अस्पताल में तंबाकू उत्पाद बेचते पाए जाने पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने उसका चालान किया और उसे पाबंद किया। इस दौरान शासन सचिव और मिशन निदेशक ने हर घंटे अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। गौरतलब है कि तंबाकू नियंत्रण के लिए 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत शनिवार को यह महाभियान चलाया गया।