{"_id":"61fac96822d99457cc23daac","slug":"uncle-raped-four-year-old-girl-in-jalore-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में फिर दरिंदगी: चार साल की बच्ची के साथ मामा ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में जोधपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में फिर दरिंदगी: चार साल की बच्ची के साथ मामा ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में जोधपुर रेफर
Wed, 02 Feb 2022 11:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:41 PM IST
सार
घर आए दूर के मामा के साथ खेल रही बच्ची के रोने की आवाज सुन पहुंचे पिता ने देखा कि उसके प्रायवेट पार्ट खून निकल रहा है। इसके तुरंत बाद वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जालौर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के दूर के मामा ने उसके साथ खेल रही मासूम को अकेला पाकर उसके साथ रेप कर दिया। परिजन बच्ची को गभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी नारायण जिले के लेटा गांव में रहने वाले पीड़ित परिवार का दूर रिश्तेदार है। वह बुधवार को घर आया था, दोपहर में खाना खाने के बाद बच्ची के पिता घर पर ही किसी काम में लग गए और मां बाहर चली गई। बच्ची अपने मामा के साथ खेल रही थी, कुछ देर उसके रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी। पिता ने अंदर जाकर देखा तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी नारायण घर से भाग गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां भी घर पहुंची और दंपति उसे अस्पताल लेकर गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अलवर में मूकबधिर के साथ भी हुआ था रेप
11 जनवरी को अलवर के तिजारा फाटक पुलिया पर खून से लथपथ एक मूकबधिर बच्ची मिली थी। एसपी ने पहले दिन बालिका से रेप की आशंका जताई, लेकिन बाद में उन्होंने इंकार कर दिया था। सरकार पर भी इस मामले को दबाने के आरोप लगे हैं। पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।