{"_id":"62f4dce99c721b173452c3d5","slug":"uncle-killed-nephew-had-illicit-relations-with-maamee-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भांजे को मामी के साथ संबंध बनाते पकड़ा, कुछ दिन चुप रहने के बाद मामा ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भांजे को मामी के साथ संबंध बनाते पकड़ा, कुछ दिन चुप रहने के बाद मामा ने उठाया खौफनाक कदम
Thu, 11 Aug 2022 04:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 11 Aug 2022 04:11 PM IST
सार
पुलिस ने भांजे की हत्या कर शव को प्लॉट में फेंकने वाले मामा को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में मृतक की मामी ने भी उसका साथ दिया था। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर जिले में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई थी। पुलिस ने उसके मामा और मामी को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, युवक का अपनी मामी के साथ अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी उसके मामा को लग गई थी, उसने दोनों को शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। इसके बाद उसने अपने भांजे की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शहर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले अजय कुमार (22) की लाश एक खाली प्लॉट में पड़ी मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक हरियाणा का रहने वाला है और यहां अपने मामा-मामी के साथ रहता है। उसका मामा गुलाब सिंह और मामी पुष्पा भांकरोटा के महापुरा में रहते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मामा की भूमिका संदिग्ध नजर आई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू को तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। आरोपी मामा गुलाब सिंह ने बताया कि उसने भांजे अजय को पत्नी की देखभाल के लिए घर में रखा था, लेकिन दोनों के बीच अवैध संबंध शुरू हो गया। कुछ दिन पहले उसने अपनी पत्नी पुष्पा और अजय को शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ लिया। इस दौरान तो उसने दोनों से कुछ नहीं कहा, लेकिन उसके अंदर गुस्सा पनन रहा था।
विज्ञापन
गुलाब ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले अजय घर में सो रहा था। उसने उसे जागाकर उसके साथ मारपीट की और फिर रस्सी से गला घोंट कर अजय की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को स्कूटी पर रखकर ले गया और महापुरा रिंग रोड के पास एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। इस पूरी वारदात में पुष्पा ने भी गुलाब का साथ दिया। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।