फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ukraine sumy drug factory drone attack bharatpur businessman 400 crore loss

यूक्रेन में राजस्थान के कारोबारी की दवा फैक्टरी पर ड्रोन हमला: 400 करोड़ का नुकसान; इंजीनियर की भी मौत

Mon, 05 Oct 2026 03:09 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 05 Oct 2026 03:09 PM IST
सार

यूक्रेन के सूमी शहर में राजस्थान के भरतपुर निवासी कारोबारी राजीव गुप्ता की दवा फैक्टरी पर रूसी ड्रोन हमला हुआ। हमले में संयंत्र का मुख्य भवन बुरी तरह तबाह हो गया और शुरुआती अनुमान के अनुसार करीब 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हमले में एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
ukraine sumy drug factory drone attack bharatpur businessman 400 crore loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर में स्थित भारतीय कारोबारी की औषधि निर्माण इकाई पर घातक ड्रोन हमला किया है। यह संयंत्र राजस्थान के भरतपुर निवासी व्यवसायी राजीव गुप्ता का है। इस हवाई हमले में कारखाने का मुख्य भवन बुरी तरह तबाह हो गया और कंपनी को शुरुआती अनुमान के अनुसार कम से कम 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हमले के दौरान इकाई के एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घटना के समय राजीव गुप्ता यूक्रेन की राजधानी कीव में मौजूद थे और पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनके चचेरे भाई राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सूमी स्थित यह संयंत्र रूसी सीमा से महज 23 किलोमीटर दूर है और हमले के बाद कारखाने से धुएं का विशाल गुबार उठता दिखाई दिया। अधिकारियों के अनुसार हताहतों की संख्या में बदलाव संभव है। भीषण तबाही के कारण संयंत्र में दवाओं का निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन


मुख्य संयंत्र को भारी क्षति और परिचालन बंद
तबाही का शिकार बनी यह औषधि इकाई 'कुसुम ग्रुप' का प्रमुख विनिर्माण केंद्र थी। यह संस्थान स्वयं को भारतीय जड़ों वाली यूक्रेनी दवा कंपनी बताता है। दोनों देशों के मध्य छिड़े युद्ध के बावजूद सूमी शहर की यह फैक्टरी लगातार चल रही थी। हालांकि इस ताजा ड्रोन प्रहार में मुख्य इमारत का अधिकांश भाग ध्वस्त हो जाने से कारखाने का मुख्य कामकाज बंद हो गया है। कुसुम ग्रुप का कारोबार भारत से दवाओं के वितरण के साथ शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2002 में कंपनी ने अन्य संस्थानों की औषधियां बेचना बंद कर अपने ब्रांड की मार्केटिंग शुरू की। इसके बाद वर्ष 2007 में भारत में अपना पहला संयंत्र स्थापित किया। वर्ष 2009 में कंपनी ने यूक्रेन के सूमी में दवा विनिर्माण कारखाना खोला। वर्तमान में कुसुम ग्रुप जेनेरिक दवाओं के 50 से अधिक ब्रांड बनाता है, जिनमें टैबलेट, कैप्सूल और लिक्विड औषधियां शामिल हैं। कंपनी की भारत में दो उत्पादन सुविधाएं राजस्थान के भिवाड़ी और मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित पीथमपुर में हैं। इस समूह के उत्पाद यूक्रेन के अलावा उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान और फिलीपींस सहित नौ से अधिक देशों में बिकते हैं।

भरतपुर से यूक्रेन तक व्यावसायिक सफर
भरतपुर निवासी व्यवसायी राजीव गुप्ता ने शुरुआत में भारत से दवाओं का आयात करके अपना व्यापार आरंभ किया था। इसके पश्चात वर्ष 2009 में उन्होंने यूक्रेन के सूमी में अपनी विनिर्माण फैक्टरी स्थापित की। उनके चचेरे भाई राजकुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया कि राजीव गुप्ता कीव में पूरी तरह सुरक्षित हैं। रूसी सीमा के अत्यधिक समीप होने के कारण यह क्षेत्र हमेशा जोखिम में रहा, फिर भी कारखाने में जीवनरक्षक औषधियों का निर्माण जारी था। इस ड्रोन हमले में कारखाने के एक अधिकारी की मृत्यु हो गई और अन्य कर्मचारी घायल हो गए। मुख्य इमारत तबाह हो जाने से कंपनी को करीब 400 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित परिसर से मलबा हटाने तथा क्षति के विस्तृत मूल्यांकन का काम किया जा रहा है।


हवाई हमलों और रक्षा प्रणाली की चुनौतियां
यूक्रेन में चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच रूस लगातार घातक हथियारों से हमला कर रहा है। गर्मियों के मौसम से ही रूसी सेना प्रतिदिन बड़ी संख्या में जेट चालित 'शहीद' ड्रोन भेज रही है। ये ड्रोन कम लागत वाले होते हैं और तेजी से निशाना साधते हैं। यूक्रेन की वायु रक्षा टीमों को इन ड्रोन को रोकने में कठिनाई आ रही है, क्योंकि यूक्रेनी इंटरसेप्टर ड्रोन की रफ्तार शहीद ड्रोन से धीमी है। इस बीच यूक्रेन ने पहली बार अपनी स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल एफपी-7 का युद्ध में इस्तेमाल करने की घोषणा की है। इस मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 250 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed