{"_id":"602e580a049b080bd3674e04","slug":"vhp-leader-ashok-singhals-yonger-brother-gave-11-crore-for-ram-mandir-says-dream-of-elder-brother-is-being-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के लिए राजस्थान से सबसे बड़ा दान, विहिप नेता अशोक सिंघल के भाई ने दिए 11 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के लिए राजस्थान से सबसे बड़ा दान, विहिप नेता अशोक सिंघल के भाई ने दिए 11 करोड़ रुपये
Thu, 18 Feb 2021 05:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 18 Feb 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
अशोक सिंघल (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के अंततराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल के छोटे भाई अरविंद सिंघल ने 11 करोड़ रुपये का दान दिया है। यह राजस्थान में अब तक का सबसे बड़ा दान है। अरविंद ने इस मौके पर कहा कि बड़े भाई का मंदिर निर्माण का सपना पूरा हो रहा है, इसकी खुशी हो रही है। बता दें, विहिप द्वारा चलाए गए राम मंदिर आंदोलन में अशोक सिंघल ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
अरविंद सिंघल ने राम मंदिर निर्माण के लिए उदयपुर में चंदा जुटा रहे पारस सिंघवी को दो बार में चेक से 11 करोड़ रुपये की राशि दी। पहली बार में पांच करोड़ और दूसरी बार में छह करोड़ दिए। सिंघवी ने बताया कि राजस्थान में सिंघल परिवार द्वारा दी गई राशि अब तक की सबसे बड़ी है।
विज्ञापन
भूमि पूजन में पीएम संग शामिल हुए थे सलिल सिंघल
सिंघल परिवार राजस्थान के उदयपुर शहर का निवासी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के वक्त सिंघल परिवार के सदस्य सलिल सिंघल भी मौजूद थे। अशोक सिंघल के मंदिर आंदोलन से गहरे जुड़ाव को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने इस परिवार को खास तौर से न्योता भेजा था। उस वक्त अरविंद सिंघल बीमार थे, इसलिए उन्होंने सलिल को भेजा था।
विज्ञापन
खनन व बिजली उपकरण का कारोबार
दरअसल, अरविंद सिंघल राजस्थान के बड़े कारोबारी हैं। वे वॉलकैन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। यह कंपनी खनन क्षेत्र के अलावा बिजली के उपकरण भी बनाती है।