फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Vishvraj Singh visited Dhuni in City Palace after 40 years there was dispute in former royal family

Udaipur: विश्वराज सिंह ने 40 साल बाद सिटी पैलेस में किए धूणी दर्शन, पूर्व राजघराने में हुआ था विवाद

Wed, 27 Nov 2024 07:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Nov 2024 07:09 PM IST
सार

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार में राजतिलक की रस्मों को लेकर छिड़ा विवाद अब खत्म हो गया है। परंपरानुसार राजतिलक की रस्म के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ बुधवार शाम सिटी पैलेस में धूणी दर्शन किए।

विज्ञापन
Udaipur Vishvraj Singh visited Dhuni in City Palace after 40 years there was dispute in former royal family
विश्वराज सिंह मेवाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेवाड़ राजघराने में धूणी दर्शन को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहे विवाद का पटाक्षेण बुधवार की शाम को हो गया। प्रशासन से चर्चा के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ ने शाम करीब छह बजे सिटी पैलेस पहुंचे और धूणी दर्शन की रस्म पूरी की।

विज्ञापन


धूणी दर्शन के साथ ही राजघराने में विवाद समाप्त हो गया। लेकिन पिछले चार दिनों से महलों से सड़कों पर आए इस विवाद ने मेवाड़ राजपरिवार की साख पर सवाल खड़े किए हैं। राजपरिवार के बीच चल रहा विवाद देश-प्रदेश में चर्चा में आ गया। तीन दिनों तक दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर चला। समाज के लोगों ने विश्वराज सिंह मेवाड़ का समर्थन किया। ये लोग प्रशासन से भी इस बात को लेकर अपील कर चुके थे कि प्रशासन अपने स्तर पर विश्वराज सिंह मेवाड़ को धूणी के दर्शन करवाने की व्यवस्था करे। लेकिन विश्वराज सिंह मेवाड़ के चाचा का परिवार इस बात को लेकिर राजी नहीं था। इसके बाद विवादित स्थल को लेकर प्रशासन को रिसीवर नियुक्त करना पड़ा। विवाद के बाद से ही सिटी पैलेस के दरवाजे बंद थे।
विज्ञापन


दोनों पक्षों से चर्चा के बाद प्रशासन ने की दर्शन की व्यवस्था
प्रशासन ने अपने स्तर पर दोनों पक्षों के बीच बात कर आखिर धूणी के दर्शन के लिए दोनों पक्षों में सहमति बनाई। उसके बाद बुधवार शाम को विश्वराज सिंह मेवाड़ धूणी के दर्शन करने पहुंचे। इसके साथ ही तीन दिनों से चल रहा विवाद खत्म हुआ। धूणी दर्शन के बाद समाजजनों में संतोष देखा गया।वहीं, दर्शन की रस्म पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले सुबह विश्वराज सिंह मेवाड ने एकलिंगजी में दर्शन कर शोक भंग किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विश्वराज सिंह मेवाड़ के समर्थक साथ रहे। विश्वराज सिंह मेवाड़ धूणी दर्शन के लिए सलूंबर रावत देवव्रत सिंह और भिंडर राज परिवार के रणधीर सिंह भिंडर (पूर्व विधायक वल्लभनगर) के साथ पहुंचे। कलेक्टर अरविंद पोसवाल भी विश्वराज सिंह मेवाड़ के साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed