फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Violence Fight between school student worsened communal atmosphere internet banned Section 144 imposed

Udaipur Violence: स्कूली छात्रों के झगड़े से बिगड़ा सांप्रदायिक माहौल, इंटरनेट बैन कर धारा 144 लागू

Fri, 16 Aug 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Aug 2024 10:55 PM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर जिले में स्कूली छात्रों के बीच हुए विवाद के कारण शुरू हुआ तनाव का माहौल अब कंट्रोल में बताया जा रहा है। डीएम ने उदयपुर शहर में धारा-144 लागू कर दी है।

विज्ञापन
Udaipur Violence Fight between school student worsened communal atmosphere internet banned Section 144 imposed
जलती हुई गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर शहर में दसवीं कक्षा के एक छात्र पर चाकू से हमले के बाद बनी तनावपूर्ण एवं हिंसा की स्थिति पर काबू करने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने जहां एक ओर धारा 144/163 लागू कर दी है। वहीं पर दूसरी ओर देर शाम को एक आदेश जारी कर संभागीय आयुक्त ने शहर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

विज्ञापन


बता दें कि कक्षा दसवीं के छात्र देवराज पर समुदाय विशेष के उसी की कक्षा के एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया था। जैसे ही यह घटना वायरल हुई हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शहर में दिन भर तनाव का माहौल बना रहा। कई स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई। स्थिति को बिगाड़ने देखते हुए प्रशासन ने शहर भर में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया, बावजूद इसके शहर में जगह-जगह आक्रोशित लोगों की भीड़ देखी गई और घटना के विरोध में स्वर बुलंद होते देखे गए।
विज्ञापन




शहर में आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात के बाद कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने खुद अपने मोबाइल पर सेल्फी के जरिए एक वीडियो बनाया और आम लोगों से शहर में शांति की अपील की। वहीं, अफवाहों से सावधान रहने की बात कही। स्थिति इतनी गंभीर थी कि कलेक्टर को शहर के लोगों से दो बार अपील करनी पड़ी। कलेक्टर की अपील के बाद भी हिंदू संगठनों में आक्रोश जारी रहा और वह देर शाम तक कलेक्टर कार्यालय के बाहर जम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं सब घटनाक्रम के बीच कई संगठनों ने गुनहगारों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की, जिसका उदयपुर के ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने समर्थन करते हुए मीडिया को बयान जारी किया कि दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और वह भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से चर्चा कर इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करवाएंगे।

मामले को लेकर कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने भले ही छात्र की तबीयत स्थिर होने की बात कह रहे हैं। लेकिन आक्रोशित लोगों में छात्र की स्थिति को लेकर संशय बना हुआ है। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता देर रात तक कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्रित रहे। इधर, प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा और स्थिति को भांपते हुए संभागीय आयुक्त ने उदयपुर शहर के कई इलाकों में नेटबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं। उदयपुर शहर और आसपास के इलाकों में नेट बंद हो चुका है।



हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया
छात्रों के बीच हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे को चाकू से घायल कर दिया, जिसको लेकर हिंदू संगठनों द्वारा उदयपुर बंद का आवाह्न किया गया। माहौल की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने वीडियो संदेश जारी कर आम जनता से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। यह आश्वासन दिया है कि अपराधी जो भी हो उसको पकड़ा जाएगा और सजा भी मिलेगी। ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मंत्री ने कहा, घायल छात्र जल्द ही कुशल हो जाए। यही हमारी प्राथमिकता है।


गहलोत ने किया ट्वीट
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर अपील करते हुए लिखा कि उदयपुर में बने सांप्रदायिक तनाव के हालात चिंताजनक हैं। मैं सभी वर्ग के लोगों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन को समाज के प्रबुद्धजनों को साथ लेकर एवं उपद्रव फैलाने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटकर शांति बहाली करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed