{"_id":"66bb3888c66321a6860ad7eb","slug":"udaipur-the-accused-who-threw-acid-on-his-wife-is-in-police-custody-was-committing-crimes-in-mp-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: पत्नी पर एसिड अटैक करके भागा आरोपी पुलिस हिरासत में, फरारी के दौरान मप्र में कर रहा था वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: पत्नी पर एसिड अटैक करके भागा आरोपी पुलिस हिरासत में, फरारी के दौरान मप्र में कर रहा था वारदातें
Tue, 13 Aug 2024 04:12 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:12 PM IST
सार
एक साल पहले अपनी ही पत्नी पर एसिड अटैक करके फरार हुए बदमाश को शहर की धानमंडी पुलिस ने मप्र की इंदौर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी डेढ़ महीने पहले इंदौर में हुई एक लूट में वांछित था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपनी ही पत्नी पर एक साल पहले एसिड अटैक कर फरार बदमाश के अपराध करने का सिलसिला बाद में भी जारी रहा और वह लूट और चोरी जैसी वारदातों में लिप्त रहा। आखिर अब जाकर उदयपुर की धानमंडी पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया है। पत्नी पर एसिड अटैक करने वाले इनामी आरोपी मोहित रोहिडा को मध्यप्रदेश की इंदौर जेल से प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को डेढ़ महीने पहले इंदौर पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पिछले साल 4 जून को आरोपी रोहित ने उदयपुर के बाजार मालदास स्ट्रीट में खरीददारी कर रही अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया था। पति की हरकत से पत्नी का मुंह और शरीर के कई हिस्से झुलस गए थे। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। इस पर एसपी योगेश गोयल ने उस पर 25000 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि आरोपी इंदौर में छिपा हुआ था और वहां भी अपराध कर रहा था। उसने बीती 10 जून को इंदौर के भंवरकुआं थाना इलाके में 56 साल की महिला के साथ लूट की वारदात की थी। इसके बाद वह मौज-मस्ती करने मनाली चला गया और जब वापस इंदौर आया तो पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन पर ही धरदबोचा और जेल भेज दिया। उदयपुर पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद इंदौर पुलिस से संपर्क किया गया और प्रोडक्शन वारंट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर उदयपुर लाया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन