फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur: REET candidates surrounded principal over irregularities, got angry over distribution of certificates

Udaipur News: रीट अभ्यर्थियों ने अव्यवस्थाओं को लेकर प्रिंसिपल का किया घेराव, प्रमाण पत्र वितरण को लेकर भड़के

Tue, 08 Jul 2025 05:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 08 Jul 2025 05:49 PM IST
सार

Udaipur News: कई अभ्यर्थी उदयपुर जिले के दूर-दराज के इलाकों से बड़ी उम्मीद के साथ स्कूल पहुंचे थे, लेकिन मौके पर अव्यवस्था और अनदेखी देखकर वे भड़क उठे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Udaipur: REET candidates surrounded principal over irregularities, got angry over distribution of certificates
अव्यवस्थाओं पर भड़के रीट अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर शहर के सबसे बड़े फतह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब रीट परीक्षा पास कर चुके युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने स्कूल प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल प्रिंसिपल का घेराव कर नाराजगी जताई।

विज्ञापन

 
‘समय से पहले बंद मिले प्रमाण पत्र वितरण के काउंटर’
अभ्यर्थियों ने बताया कि वे सभी राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) उत्तीर्ण कर चुके हैं और प्रदेशभर के सरकारी विद्यालयों में रीट पात्रता प्रमाण पत्र वितरण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वे फतह स्कूल पहुंचे थे, जहां प्रमाण पत्र वितरण की सूचना सुबह 10:30 से एक बजे तक की दी गई थी। लेकिन जब वे स्कूल पहुंचे तो सभी काउंटर बंद मिले और किसी प्रकार का कोई स्टाफ भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: ‘भजनलाल शर्मा तो हम सबको सूट करते हैं, हम क्यों विरोध करेंगे?’, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

 


दूर-दराज से आए थे अभ्यर्थी
, नहीं मिला जवाब
कई अभ्यर्थी उदयपुर जिले के दूर-दराज के इलाकों से बड़ी उम्मीद के साथ स्कूल पहुंचे थे, लेकिन मौके पर अव्यवस्था और अनदेखी देखकर वे भड़क उठे। जब उन्होंने प्रिंसिपल से संपर्क करने की कोशिश की तो बताया गया कि प्रमाण पत्र वितरण का समय सुबह 11 बजे तक का था, जबकि सूचना के अनुसार काउंटर एक बजे तक खुले रहने चाहिए थे।
 
विरोध के बाद पहुंचे प्रिंसिपल, दी सफाई
विरोध बढ़ता देख स्कूल प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे से 11 बजे तक प्रमाण पत्र वितरण किया गया, जिसके लिए आठ काउंटर लगाए गए थे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल का नियमित शैक्षणिक सत्र भी चल रहा है, ऐसे में स्टाफ की ड्यूटी को संतुलित करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Jhunjhunu News: करंट लगने से चार साल के मासूम की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed