{"_id":"6637566490ebd74407000b81","slug":"udaipur-news-two-girls-died-by-drowning-in-water-due-to-slipping-accident-happened-in-the-canal-of-mahi-dam-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: पैर फिसलने से पानी में डूबकर दो युवतियों की मौत, माही डैम की नहर में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: पैर फिसलने से पानी में डूबकर दो युवतियों की मौत, माही डैम की नहर में हुआ हादसा
Sun, 05 May 2024 03:20 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 03:20 PM IST
सार
जिले में बेणेश्वर धाम के पास माही डैम की मुख्य नहर में डूबने से दो युवतियों की मौत हो गई। दोनों नहर किनारे घूम रही थीं, तभी एक युवती का पांव फिसलने से वह नहर में गिर गई, बाद में उसे बचाने के लिए पानी में उतरी दूसरी युवती भी नहर में डूब गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आदिवासी समुदाय के तीर्थस्थल बेणेश्वर धाम के पास सबला कस्बे में माही डैम की मुख्य नहर में डूबने से दो युवतियों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम रविवार सुबह आसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में कराया। मृतकों में एक युवती बीए पास है और अभी बीएड कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार की शाम नहर किनारे घूमते हुए 16 वर्षीया लक्ष्मी पांव फिसलने से नहर में जा गिरी। लक्ष्मी को तैरना नहीं आने से थोड़ी देर चीख-पुकार करने के बाद वह गहरे पानी में डूब गई, उसे नहर में डूबता देख पास ही मौजूद 22 वर्षीय सपना उसे बचाने के लिए फौरन नहर में कूद गई। काफी समय बीत जाने पर भी जब दोनों युवतियां पानी से बाहर नहीं आईं तो मौके पर पहुंचे ग्रामीण युवकों ने दोनों युवतियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
युवतियों को तुरंत मुंगेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी को बचाने के लिए नहर में कूदी युवती सपना तैराकी जानती थी लेकिन नहर में उगी झाड़ियों में फंसने से वह बाहर नहीं निकल सकी और पानी में दम घुटने से उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन