फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Three people injured in two leopard attacks in Udaipur forest.

Udaipur News: लेपर्ड के दो हमलों में तीन लोग घायल; हमले में जख्मी हॉकर ने लेपर्ड को काबू कर वन विभाग को सौंपा

Tue, 02 Apr 2024 07:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 Apr 2024 07:16 PM IST
सार

लेपर्ड ने हमला कर एक आदिवासी किसान और उसके पुत्र को घायल कर दिया। दिनों पिता पुत्र को इलाज के लिए उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Udaipur News: Three people injured in two leopard attacks in Udaipur forest.
हमले में घायल अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यहां जंगलों में मानवीय अतिक्रमण बढ़ने और बढ़ती गर्मी में अरावली पर्वतमाला के पहाड़ आग से धधक उठने से के कारण हिंसक पशु लेपर्ड अब आबादी क्षेत्रों में उत्पात मचाने लगे हैं। मंगलवार तड़के एक लेपर्ड ने हमला कर एक आदिवासी किसान और उसके पुत्र को घायल कर दिया। दिनों पिता पुत्र को इलाज के लिए उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


लेपर्ड अटैक की घटना उदयपुर जिले की फलासिया तहसील के उमरिया गांव की है। इस गांव का 50 वर्षीय हाकरचंद सागिया मीणा मंगलवार तड़के 5 बजे अपने घर के बाहर आंगन में लेटा हुआ था। तभी उसने गांव के युवकों की शोर शराबे की आवाजें सुनी। हाकरचंद घर के बाहर निकला। उस पर लेपर्ड झपट पड़ा। लेपर्ड ने हकरचंद के पेट और चेहरे पर दांत गड़ा दिए। उसी समय हाकर चंद का पुत्र दिनेश अपने पिता को बचाने को दौड़ा। लेपर्ड ने दिनेश की हाथ की भुजा को अपने तीखे दांतो से घायल कर दिया। गांव वालों का पीछा करने से लेपर्ड पास की घनी झाड़ियों में छुप गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


इसी तरह की दूसरी घटना डूंगरपुर जिले के धंबोला थानांतर्गत भादर गांव। गांव में शिकार करने आए लेपर्ड ने ग्रामीणों के घेराव से बचने के लिए अखबार हॉकर गुणवंत कलाल के एक पावं की पिंडली अपने दांतों से जकड़ ली। कलाल ने दूसरे पैर की लात मारकर लेपर्ड के सभी हाथ पावं रस्सी से बंधवा दिए। वन विभाग की टीम ने ट्रांकुलिज करके लेपोर्ड को काबू में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed