{"_id":"67d6f0f32772c8783400ad6a","slug":"udaipur-news-thieves-stole-jewellery-and-cash-worth-rs-1-57-crore-from-an-electric-shop-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: कानोड़ की इलेक्ट्रिक शॉप से 1.57 करोड़ के जेवर और नकदी ले गए चोर, CCTV में दिखे चार संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: कानोड़ की इलेक्ट्रिक शॉप से 1.57 करोड़ के जेवर और नकदी ले गए चोर, CCTV में दिखे चार संदिग्ध
Sun, 16 Mar 2025 09:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 16 Mar 2025 09:11 PM IST
सार
CCTV फुटेज में चार संदिग्ध चोर भागते नजर आए। दुकान के लॉकर को तकनीकी तरीके से खोला गया, जिससे चोरों की शातिर रणनीति उजागर हुई। पुलिस ने संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुकान की जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर के कानोड़ बस स्टैंड पर अनुपम इलेक्ट्रिक में शनिवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। दुकान से करीब 1.57 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकद चोरी हो गए। चोर दुकान में रखी हिसाब-किताब की डायरी भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि दुकान के सामने से चार संदिग्ध व्यक्ति भागते हुए नजर आए हैं। दुकानदार लक्ष्मीलाल मेहता ने बताया कि वह जेवर गिरवी रखकर पैसे उधार देने का काम करता है। लक्ष्मीलाल मेहता हमेशा की तरह शनिवार शाम 6:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह 4 बजे पड़ोसी दुकानदार कार्तिक लक्षकार ने सूचना दी कि दुकान का शटर खुला पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक शटर खुला था, लेकिन टूटा हुआ नहीं था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने इसे बेहद शातिर तरीके से खोला होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जालोर चितलवाना पुलिस ने बरामद किया 18.600 किलोग्राम डोडा पोस्त, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लॉकर भी तकनीकी तरीके से खोला गया
दुकान के अंदर जाने पर मेहता ने देखा कि लॉकर भी टेक्निकल तरीके से खोला गया था। इसमें रखे ढाई लाख रुपये कैश, 150 किलो चांदी और 20 तोला सोने की ज्वेलरी गायब थी। मौजूदा बाजार मूल्य के अनुसार इनकी कुल कीमत 1.54 करोड़ रुपये आंकी गई है।
ये भी पढ़ें- सीकर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी व्यवसायी पर हमला, लाइव वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही कानोड़ थानाधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास खड़ी एक संदिग्ध बाइक को जब्त किया है। भींडर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर भी जांच में जुटे हैं।
ग्राहकों का डेटा भी गायब
दुकानदार लक्ष्मीलाल मेहता का कहना है कि उनकी दुकान पर 100 से अधिक गांवों के लोग आते हैं और गिरवी रखकर पैसे लेते हैं। इस चोरी में न सिर्फ जेवर और नकदी बल्कि ग्राहकों का पूरा हिसाब-किताब भी चोरी हो गया है, जिससे आगे परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन