फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Plaster Falls Again in Government School Teachers Save Students Jhalawar School Collapse

Rajasthan News: सरकारी स्कूल में फिर गिरा गिरा छत का प्लास्टर, शिक्षकों की सूझबूझ से बची जानें

Mon, 28 Jul 2025 02:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 02:54 PM IST
सार

झालावाड़ के पिपलोद गांव में हुए स्कूल हादसे को अभी दो दिन भी नहीं बीते हैं कि आज उदयपुर के नया राजपुरा स्थित सरकारी स्कूल की छतों से प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि शिक्षकों की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Udaipur News: Plaster Falls Again in Government School Teachers Save Students Jhalawar School Collapse
सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नया राजपुरा गांव स्थित सरकारी स्कूल में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जैसे ही छात्र-छात्राएं रोज की तरह पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचे, उसी दौरान तीन कक्षा कक्षों की छत से अचानक प्लास्टर गिरने लगा। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी बच्चा घायल नहीं हुआ। जैसे ही प्लास्टर गिरा, स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने तत्काल बच्चों को कक्षा से बाहर निकाल लिया, जिससे अनहोनी टल गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने लापरवाही के विरोध में स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्कूल भवन की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक वे पढ़ाई नहीं होने देंगे। उनका आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते बच्चे खतरे में हैं और समय रहते मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: झालावाड़ स्कूल हादसे पर शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, जिला शिक्षा अधिकारी समेत कई अफसर निलंबित

बता दें कि एक दिन पहले ही जिले वल्लभनगर क्षेत्र के रूपहेली गांव के सरकारी स्कूल में भी एक बड़ा हादसा टल गया था। वहां भी जर्जर भवन का एक हिस्सा ढह गया था। सौभाग्य से रविवार की छुट्टी होने के कारण स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed