फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Panther attack once again in Gogunda, pounced on a girl working in the field and injured her

Udaipur News : गोगुन्दा में एक बार फिर पैंथर का हमला, खेत में काम कर रही किशोरी पर झपट्टा मारकर घायल किया

Tue, 24 Dec 2024 04:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 04:39 PM IST
सार

जिले के गोगुन्दा क्षेत्र में एक बार फिर पैंथर सक्रिय  हो गया है। अब पैंथर ने एक किशोरी पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Udaipur News: Panther attack once again in Gogunda, pounced on a girl working in the field and injured her
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के गोगुन्दा क्षेत्र में खेत पर काम कर रही लड़की पर पैंथर ने अचानक से हमला बोल दिया। हमले के दौरान किशोरी की मां उसके साथ थी, मां के चिल्लाने के बाद पैंथर वहां से भाग छूटा। घटना गोगुंदा पंचायत समिति मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर भूताला पंचायत के गांव पाचावतो की भागल की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाली घीसीबाई और उसकी बेटी अनिता कुंवर खेत में घास काट रही थी। इस दौरान अचानक आए पैंथर ने अनिता पर झपट्टा मार दिया। ये देखकर मां चीखने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर पैंथर युवती को छोड़कर भाग गया। चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। युवती के पिता उसे बाइक पर गोगुंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से उसे उदयपुर जिला हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों ने पैंथर के मूवमेंट को देखते हुए पिंजरा लगाकर जल्द से जल्द पैंथर को पकड़ने की मांग की है ताकि वह किसी और पर हमला न करे।

गौरतलब है कि गोगुंदा क्षेत्र में करीब ढाई महीने पूर्व भी आदमखोर पैंथर सक्रिय हुआ था, जिसने करीब नौ लोगों को अपना शिकार बनाया था। उस समय वन विभाग के साथ ही आर्मी और कई रेस्क्यू टीमें पैंथर को पकड़ने में लगी थीं और आदमखोर पैंथर को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए थे। बाद में पैंथर को मार दिया था लेकिन यह दावे से नहीं कहा गया था कि यह वही आदमखोर पैंथर था। ऐसे में अब फिर से पैंथर के हमले ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed