फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Man Brings Snake in Bag to Hospital After Bite, Timely Treatment Saves Life

Udaipur News: सांप ने काटा तो थैली में बंद कर पहुंचा अस्पताल, समय रहते उपचार मिलने से खतरा टला

Tue, 15 Jul 2025 01:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 01:52 PM IST
सार

राजकीय महाराणा भूपाल अस्पताल की इमरजेंसी में सांप के काटने का इलाज कराने गया युवक अपने साथ उस सांप को भी थैली में डालकर ले गया। समय रहते उपचार मिलने के कारण युवक अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Udaipur News: Man Brings Snake in Bag to Hospital After Bite, Timely Treatment Saves Life
सांप ने काटा तो थैली में बंद कर पहुंचा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के खांजीपीर इलाके में सोमवार शाम जो घटना हुई, उसने डॉक्टरों समेत हर किसी को हैरान कर दिया। एक युवक को सांप ने काट लिया लेकिन उसने घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेते हुए सांप को मारा नहीं, बल्कि उसे पकड़कर एक थैली में बंद किया और उसे लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गया।

विज्ञापन


युवक जब राजकीय महाराणा भूपाल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा, तो हाथ में थैली लिए डॉक्टर से बोला- डॉक्टर साहब, यही है वो आरोपी... जिसने मुझे काटा है। अब आप इलाज शुरू कीजिए। पहले तो डॉक्टर चौंक गए लेकिन जैसे ही थैली में सांप को देखा, तुरंत गंभीरता को समझते हुए इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सरकार और निजी अस्पतालों में 60 दिन में पेंडिंग भुगतान की सहमति बनी, RGHS में जारी रहेगा इलाज

युवक की इस समझदारी की वजह से डॉक्टरों को सांप की प्रजाति पहचानने में कोई दिक्कत नहीं हुई और उन्होंने तुरंत एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाकर इलाज शुरू कर दिया। समय रहते उपचार मिलने के कारण युवक अब खतरे से पूरी तरह बाहर है। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला मामला है जब कोई मरीज अपने हमलावर को साथ लेकर अस्पताल आया हो। आमतौर पर लोग घबराहट में सांप को मार देते हैं या पहचान नहीं कर पाते, जिससे इलाज में देरी होती है लेकिन इस मामले में युवक ने न केवल जान बचाई बल्कि डॉक्टरों का काम भी आसान कर दिया।

इलाज के बाद सांप को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने युवक की सूझबूझ की सराहना की और कहा कि इस तरह के व्यवहार से गंभीर हालात में भी जान बचाई जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि आपात स्थिति में संयम और समझदारी से काम लिया जाए तो मुश्किल हालात पर भी काबू पाया जा सकता है। घबराने से स्थितियां बिगड़ सकती हैं और इलाज में देरी जानलेवा साबित हो सकती है। बता दें कि लगभग 20 दिन पहले जयपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक व्यक्ति सांप को थैली में डालकर अस्पताल पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed