{"_id":"66c0025d934e6759f20d113a","slug":"udaipur-news-knife-incident-revealed-attack-was-done-by-threatening-like-a-professional-criminal-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur : चाकूबाजी में घायल छात्र की हालत नाजुक, जयपुर से डॉक्टरों की टीम रवाना, आगामी आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur : चाकूबाजी में घायल छात्र की हालत नाजुक, जयपुर से डॉक्टरों की टीम रवाना, आगामी आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद
Sat, 17 Aug 2024 12:11 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर/ जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर/ जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:11 PM IST
सार
स्कूल में हुई चाकूबाजी में घायल छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल से वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उदयपुर के लिए रवाना की है। साथ ही वहां के हालातों पर भी जयपुर से मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
उदयपुर में बिगड़ा माहौल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दसवीं कक्षा के छात्र देवराज पर हुए जानलेवा हमले के बाद अब मामले की वास्तविकता के सामने आती जा रही है। आयन देवराज को प्रोफेशनल क्रिमिनल की तरह धमकी दे रहा था। अस्पताल ले जाने वाले दोस्तों ने बताया कि अयान शेख ने सोशल मीडिया पर देवराज को धमकी दी थी।
विज्ञापन
चाकूबाजी के बाद देवराज को अस्पताल ले जाने वाले दोस्त ने बताया कि अयान देवराज को धमकियां दे रहा था। अयान ने सुबह ही क्लास में देवराज पर कुर्सी से हमला किया था। टीचर के आने पर सब क्लास में चुप थे लेकिन लंच के समय स्कूल के बाहर अयान ने देवराज पर चाकू से हमला कर दिया। दोस्तों ने बताया कि अयान ने देवराज को सोशल मीडिया पर धमकी दी थी कि मरूंगा, जिसको बुलाना उसको बुला लेना, जितने छोरे लाना उतने ले आना।
विज्ञापन
इस मामले में स्कूल प्रशासन की लापरवाही भी पूरी तरह से सामने आई है। स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रों से ही देवराज को अस्पताल ले जाने की बात कही और छात्र ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद घटना की बात आग की तरह शहर में फैली और शहर में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई।
विज्ञापन
इधर शहर में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने से कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने शहर में धारा 144 / 163 लागू कर दी है। इसके बाद देर शाम को संभागीय आयुक्त ने एक आदेश जारी कर शहर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं। शहर के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में भी आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया गया है।
जयपुर से वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम रवाना
घटना में घायल छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए SMS के वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम को हवाई जहाज से उदयपुर भेजा है। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर से मॉनिटरिंग की जा रही है।