फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Former MP's Son Dies by Suicide, Police Investigating Cause; Body Sent for Postmortem

Udaipur News: पूर्व सांसद के बेटे ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 14 Jun 2025 12:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 12:42 PM IST
सार

पूर्व सांसद महावीर भगोरा के बेटे आशीष भगोरा ने आज सवेरे उदयपुर में अपने घर पर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे थे। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Udaipur News: Former MP's Son Dies by Suicide, Police Investigating Cause; Body Sent for Postmortem
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के मल्लातलाई इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब पूर्व सांसद महावीर भगोरा के बेटे आशीष भगोरा ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आशीष ने घर में फंदा लगाकर जान दी। वह उच्च शिक्षित थे और पीएचडी होल्डर बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना उदयपुर के एकलव्य कॉलोनी स्थित भगोरा परिवार के निजी आवास पर हुई। सुबह जब परिजनों ने आशीष को नहीं देखा तो तलाश शुरू की गई। इसके बाद उन्हें एक कमरे में फांसी पर लटका पाया गया इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों के मुताबिक आशीष पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे, हालांकि इसकी पुष्टि अब तक पुलिस या परिजनों द्वारा नहीं की गई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। अंबामाता थाना अधिकारी के अनुसार कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bikaner News: तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी, भेद खुलने के डर से दो साथियों समेत तीन को मौत के घाट उतारा

पूर्व सांसद महावीर भगोरा का नाम राजनीति में बड़ा रहा है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे और विधायक, मंत्री से लेकर सांसद तक का सफर तय किया था। हालांकि उनका जीवन भी विवादों से अछूता नहीं रहा। 22 जुलाई 2008 को लोकसभा में हुए वोट के बदले नोट कांड में उनका नाम सामने आया था। संसद में एक करोड़ रुपये लहराने की घटना ने देशभर में सनसनी मचा दी थी, जिसमें महावीर भगोरा समेत कई नेताओं पर कार्रवाई हुई थी, इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।


महावीर भगोरा की राजनीतिक यात्रा भी खास रही। राजनीति में आने से पहले वे समाज कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर 1991 में सलूंबर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1993 में गोगुंदा से विधायक बने और तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए।

चार साल पहले महावीर भगोरा का निधन कोरोना संक्रमण के चलते हो गया था। उनके निधन के बाद से परिवार में आशीष ही प्रमुख सदस्य के रूप में देखे जा रहे थे। अब उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर है। उनके निवास एकलव्य कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोग शोक जताने पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed