{"_id":"663e08ee96c0c762180b81d9","slug":"udaipur-news-food-delivery-boy-dies-due-to-car-collision-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: रफ्तार ने ले ली फूड डिलीवरी ब्वॉय की जान, पार्सल देकर लौटते समय बेकाबू कार ने कुचला, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: रफ्तार ने ले ली फूड डिलीवरी ब्वॉय की जान, पार्सल देकर लौटते समय बेकाबू कार ने कुचला, चालक फरार
Fri, 10 May 2024 05:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 10 May 2024 05:16 PM IST
सार
फूड डिलीवरी ब्वॉय अपनी बाइक से भीलों का बेदला स्थित पसिफिक हॉस्पिटल क्षेत्र में गया था। वहां डिलीवरी देने के बाद लौटते समय हादसा हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मोहम्मद साबिर का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेकसिटी में लगातार दो दिन दो नौजवान लापरवाह कार चालकों की चपेट में आकर अकाल मौत का ग्रास बन गए। गुरुवार देर रात एक युवक जोमैटो कंपनी का डिलीवरी बॉय बाइक सवार मोहम्मद साबिर को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। शहर में आयड़ स्थित छीपा कॉलोनी निवासी मोहम्मद साबिर बीती रात फ़ूड पैकेट डिलीवर करने भीलों का बेदला स्थित पसिफिक हॉस्पिटल क्षेत्र में अपनी बाइक से गया था।
विज्ञापन
डिलीवरी देकर वापस शहर में लौटते समय एक कार ने कुचल दिया। कार चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। सुखेर थाना पुलिस ने साबिर का शव रात में एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम सुबह कराया गया। साबिर के परिवार में उसकी पत्नी और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
इसी तरह की दुर्घटना गुरुवार सुबह हुई थी जब एक जिम ट्रेनर को फील्ड क्लब गेट पर कार ने टक्कर मार दी थी। जिम ट्रेनर ने भी दुर्घटना स्थल पर दम तोड़ दिया था। जिम ट्रेनर भी बाइक पर सवार था।
विज्ञापन