{"_id":"6679481c08a6d37b52077c4a","slug":"udaipur-news-car-damaged-after-balcony-of-house-collapsed-in-rain-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: बारिश में गिरा मकान का छज्जा, नीचे खड़ी कार हुई चकनाचूर, पास खड़े दो युवकों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: बारिश में गिरा मकान का छज्जा, नीचे खड़ी कार हुई चकनाचूर, पास खड़े दो युवकों ने भागकर बचाई जान
Mon, 24 Jun 2024 03:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:49 PM IST
सार
बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन नगर निगम और उदयपुर विकास प्राधिकरण ने अभी तक जीर्ण मकानों को चिन्हित कर गिराने का काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
कार के ऊपर गिरा मलबा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रात में हुई रिमझिम बारिश के कारण शहर के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में मकान का छज्जा गिर गया। घटना में छज्जे के नीचे खड़ी कार चकनाचूर को गई। सुशील शर्मा की कार की छत, बोनट, फ्रंट ग्लास, विंडो ग्लास टूट गए। कार के पास ही राजकुमार बापना और नीरज शर्मा खड़े थे। उन्होंने कार से दूर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
इधर, पूर्वार्ध मानसून की बारिश शुरू होने से कच्चे, पुराने और कमजोर मकानों के ढहने की संभावना बढ़ गई है, लेकिन नगर निगम और उदयपुर विकास प्राधिकरण ने जीर्ण मकानों को चिन्हित कर गिराने का काम शुरू नहीं किया है। नगर निगम के महापौर जी. एस. टाक ने बताया कि सोमवार से कमजोर, जीर्णशीर्ण मकानों, भवनों को गिरआना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन