{"_id":"660c06d55426d8fb38091a1d","slug":"udaipur-news-bjp-state-president-cp-joshi-filed-nomination-from-chittorgarh-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ से भरा नामांकन, सीएम-डिप्टी सीएम ने बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ से भरा नामांकन, सीएम-डिप्टी सीएम ने बढ़ाया उत्साह
Tue, 02 Apr 2024 06:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 02 Apr 2024 06:53 PM IST
सार
नामांकन के लिए एक विशाल जनसभा हुई। सभा की शोभा बढ़ाने और जनता को आकर्षित करने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ जयपुर से हैलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ आए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और सीपी जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोशी की जनसभा में सीएम भजनलाल, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ समेत भाजपा की कई हस्तियां मौजूद रहीं। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ लोकसभा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कराया। नामांकन दाखिल करने से पहले चित्तौड़गढ़ शहर के ईनाणी सिटी सेंटर में एक विशाल जनसभा हुई। सभा की शोभा बढ़ाने और जनता को आकर्षित करने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ जयपुर से हैलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ आए।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद एवं निम्बाहेडा के पूर्व विधायक श्रीचंद कृपलानी भी जनसभा में मौजूद थे। ईनाणी सिटी सेंटर में करीब 20 हजार लोगों की सभा को संबोधित करते हुए सीएम भजन लाल ने पीएम मोदी के दस साल के कामों का बखान किया। वहीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में उनकी सरकार ने विकास की बहार ला दी है। सरकार बनने के बाद 100 दिनों में इतने विकास कार्य हुए जिनका बखान करने में एक घंटे का समय भी कम पड़ेगा।
विज्ञापन
जाहिर है कि सीपी जोशी पीएम मोदी की गुड लिस्ट के नेता हैं। चार माह पूर्व प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का कार्यकाल निरंकुश एवम निष्प्रभावी हो चुका था। ऐसे हालात में भाजपा संगठन की बागडोर जोशी को सौंपी गई थी। जोशी ने चित्तौड़गढ़ सांसद का दायित्व बख़ूबी निभाते हुए प्रदेश भाजपा की कमान संभाली थी। जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस की गहलोत सरकार को हराया गया था।
विज्ञापन