{"_id":"66478ec9f87d6787ab0119c2","slug":"udaipur-news-angry-father-killed-his-daughter-by-twisting-her-neck-on-brother-s-complaint-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: बेटी की गर्दन मरोड़कर की हत्या; चुपचाप करने लगा अंतिम संस्कार, मामा की शिकायत पर आरोपी पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: बेटी की गर्दन मरोड़कर की हत्या; चुपचाप करने लगा अंतिम संस्कार, मामा की शिकायत पर आरोपी पिता गिरफ्तार
Fri, 17 May 2024 10:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 May 2024 10:37 PM IST
सार
भाई-बहन के झगने में एक क्रूर पिता ने अपनी नौ साल की बेटी की हत्या कर दी। मासूम बच्ची को मौत के घाट उतारने के बाद जालिम बाप अफसोस होने का नाटक करते हुए शव के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। मामा की शिकायत पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बेटी की हत्या का आरोपी पिता और घटना के बाद कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वारदात उदयपुर चित्तौड़गढ़ हाईवे पर स्थित मंगलवाड़ थाने के संगरेरा गांव में एक बेरहम पिता ने बीती रात अपनी नौ साल की मासूम बेटी की गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दी। भाई से विवाद के चलते आरोपी ने गुस्से में बेटी की गर्दन मरोड़ दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सूरजमल पुत्र बाबर मल भील नशे का आदि है। घर पर किसी बात को लेकर 9 साल की राधा का अपने दो साल बड़े भाई से झगड़ा हो गया। तभी अचानक सूरजमल शराब के नशे में घर पहुंचा। घर आते ही बेटे ने अपनी बहन की शिकायत शराबी पिता से कर दी। इस पर गुस्साए सूरजमल ने मासूम राधा का सिर दीवार पर मारा। सिर पर चोट लगने से मासूम राधा जोर से रोने लगी। सूरजमल इस पर भी नहीं माना। उसने राधा की गर्दन मरोड़कर उसकी हत्याकर दी।
विज्ञापन
मासूम बच्ची को मौत के घाट उतारने के बाद जालिम बाप सो गया। सुबह उठने के बाद उसने अफसोस होने का नाटक करते हुए शव के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा।
अचानक हुए हादसे से सहमे राधा के मामा पप्पू भील ने चित्तौड़गढ़ एसपी डॉ. सुधीर जोशी को फोन पर घटना की सूचना दी और हत्या का शक जाहिर किया। एसपी ने मंगलवाड़ थानाधिकारी रामलाल को तत्काल मौके पर पहुंच बालिका के शव कब्जे में लेकर जांच करने की हिदायत दी। एसपी जोशी ने छोटी सादड़ी की डीएसपी कृष्णा को भी मौके पर भेजा। पुलिस की तत्परता से मासूम बालिका के हत्यारे पिता सूरज मल भील को उसके घर में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन