Rajasthan News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे उदयपुर, CM भजनलाल शर्मा ने विशेष पगड़ी पहनाकर किया स्वागत
Udaipur News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीएसएफ के विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनको मेवाड़ी पाग पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर...।
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बीएसएफ के विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शाह को मेवाड़ी पाग पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत के बाद गृहमंत्री शाह सड़क मार्ग से मध्यप्रदेश के नीमच के लिए रवाना हुए। उनके इस दौरे को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमित शाह गुरुवार शाम पुनः डबोक एयरपोर्ट के माध्यम से दिल्ली लौटेंगे। एयरपोर्ट और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: भाजपा मुख्यालय में CM भजनलाल के लिए बोले कार्यकर्ता- हम आतंकवादी नहीं हैं, क्या है हंगामे की वजह?
आबूरोड में आत्म सशक्तिकरण सम्मेलन में लेंगे भाग
जानकारी के मुताबिक, अमित शाह गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर आबूरोड पहुंचेंगे, जहां वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में आयोजित सुरक्षा सेवा विंग के आत्म जागरण के माध्यम से आत्म सशक्तिकरण विषय पर आधारित रजत जयंती राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम दोपहर 3:10 से 4:20 तक डायमंड हॉल में आयोजित किया जाएगा।
इस सम्मेलन में गृह मंत्री न केवल राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, बल्कि संस्थान की वर्ष 2025 की वार्षिक थीम विश्व एकता एवं विश्वास हेतु ध्यान की भी राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्चिंग करेंगे। इस दौरान वे पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और नई मुख्य प्रशासिका का स्वागत एवं सम्मान भी करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद, नो फ्लाइंग जोन घोषित
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने जानकारी दी कि शाह 17 अप्रैल को दोपहर 2:45 बजे मानपुर, आबूरोड एयर स्ट्रीप पहुंचेंगे और 2:55 बजे शांतिवन के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन ने मानपुर हवाई पट्टी के पांच किलोमीटर रेडियस को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। 15 अप्रैल से यात्रा समाप्ति तक इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की उड़ान गतिविधि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
यह भी पढ़ें- Nagaur: डांगा के पत्र वायरल पर जंग जारी, मिर्धा बोलीं- मंत्रीजी भड़के तो जाहिर सी बात चोर की दाढ़ी में तिनका
शांतिवन में तैयारियां पूरी, प्रशासन सतर्क
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके डॉ. मृत्युंजय ने बताया कि शांतिवन स्थित डायमंड हॉल में कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच को विशेष रूप से सजाया गया है और सुरक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जहां से अधिकारी पल-पल की निगरानी कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.