Rajasthan: भाजपा मुख्यालय में CM भजनलाल के लिए बोले कार्यकर्ता- हम आतंकवादी नहीं हैं, क्या है हंगामे की वजह?
Jaipur News: जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सीएम भजनलाल की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पार्टी कार्यकर्ता कहने लगे कि हम कोई आतंकवादी नहीं हैं, कार्यकर्ता हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को वक्फ सुधार जन आंदोलन अभियान की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में उस समय हलचल मच गई जब एक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने पर नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया।
यह भी पढ़ें- Nagaur: डांगा के पत्र वायरल पर जंग जारी, मिर्धा बोलीं- मंत्रीजी भड़के तो जाहिर सी बात चोर की दाढ़ी में तिनका
हंगामा करने वाले कार्यकर्ता की पहचान जगदीश छीपा के रूप में हुई है, जो खुद को भाजपा का पूर्व प्रदेश पदाधिकारी बता रहे थे। जैसे ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बैठक हॉल की ओर बढ़े, उसी दौरान छीपा की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। सुरक्षा कारणों के चलते हुई इस अनदेखी से क्षुब्ध होकर छीपा ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
जगदीश छीपा का आरोप है कि हम कार्यकर्ता हैं, कोई आतंकवादी नहीं। प्रोटोकॉल के नाम पर हमें हमारे ही मुख्यमंत्री से मिलने से रोका जा रहा है। मैं सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का निवासी हूं और पहले भी पार्टी में पदाधिकारी रह चुका हूं। बावजूद इसके मेरी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जब वे जनसुनवाई में जाते हैं, तब भी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाती। उन्होंने जोर देते हुए पूछा कि मुख्यमंत्री इतने व्यस्त हैं कि आम कार्यकर्ता उनसे मिल ही नहीं सकता?
यह भी पढ़ें- Rajasthan: सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर में अचानक आया बाघ; गर्दन पकड़कर छह साल के बच्चे को ले गया, मौत
घटनास्थल पर मौजूद भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने स्थिति को शांत कराने की कोशिश की और छीपा को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई जाएगी। इसके बाद जगदीश छीपा शांत हुए और मामला खत्म हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.