{"_id":"66e1804f7b9ba5aabd037fc2","slug":"udaipur-nathe-khan-s-clarification-after-the-video-went-viral-said-the-woman-seen-in-the-video-is-my-wife-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News : वीडियो वायरल होने के बाद नत्थे खां का स्पष्टीकरण, कहा- वीडियो में दिखाई दे रही महिला मेरी बीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News : वीडियो वायरल होने के बाद नत्थे खां का स्पष्टीकरण, कहा- वीडियो में दिखाई दे रही महिला मेरी बीवी
Wed, 11 Sep 2024 05:04 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2024 05:04 PM IST
सार
कल उदयपुर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नत्थे खां का वीडियो वायरल होने के बाद अपना स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरे खिलाफ सोची-समझी राजनीति है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला उनकी बीवी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उदयपुर के भाजपा नेता ने एक वीडियो के जरिए अपना स्पष्टीकरण दिया है। भाजपा के इस नेता का कहना है कि उनका जो वीडियो वायरल किया गया है दरअसल वह सोची-समझी राजनीति है, वीडियो में वे अपनी बीवी के साथ हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को उदयपुर जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नत्थे खां का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एक युवती के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में देखे गए थे। यह अश्लील वीडियो जारी होने के बाद भाजपा में खलबली मच गई थी और पार्टी ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें त्वरित प्रभाव से सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
इधर वीडियो वायरल होने के बाद अब भाजपा नेता ने अपना एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अश्लील वीडियो को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया है। नत्थे खां का कहना है कि उनका राजनीतिक कैरियर खराब करने के लिए साजिशपूर्वक यह वीडियो बनाया गया है। वीडियो में जो महिला दिखाई दे रही है, वह उनकी पत्नी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने त्वरित रूप से मामले में कार्रवाई की थी और पार्टी उन्हें पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर चुकी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन