फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur LS Election Result: After winning, Mannalal said - the first task will be to increase water storage

Udaipur LS Election Result: जीतने के बाद मंदिर पहुंचे मन्नालाल, बोले - पानी की स्टोरेज बढ़ाना होगा पहला काम

Wed, 05 Jun 2024 08:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 08:39 AM IST
सार

उदयपुर लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ताराचंद मीणा को हराकर चुनाव जीते मन्नालाल रावत ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर जगदीश मंदिर जाकर दर्शन किए। यहां से सूरजपोल स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

विज्ञापन
Udaipur LS Election Result: After winning, Mannalal said - the first task will be to increase water storage
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन विभाग के उच्च पद से इस्तीफा देकर सांसद का चुनाव जीतने वाले मन्नालाल रावत ने 2 लाख 70 हजार वोटों से हुई जीत को लेकर जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। चुनाव जीतने के बाद रावत ने शहर के मध्य सूरजपोल चौराहे पर लगी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन


रावत ने अपनी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि राजस्थान में गर्मी प्रचंड रूप ले चुकी है। उदयपुर के तापमान में भी बीते सालों की तुलना में वृद्धि हुई है। गर्मी बढ़ने के साथ जनता पानी की कमी और गुणवत्ता में गिरावट से परेशान है। दूसरी तरफ हमारे पहाड़ी क्षेत्रों में बरसने वाला पानी स्टोरेज के साधन नहीं होने के कारण बहकर गुजरात होते हुए समुद्र में विलीन हो जाता है। रावत ने 
विज्ञापन

कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका सबसे पहला काम पानी का स्टोरेज बढ़ाने का होगा, जिससे पानी की बूंद-बूंद का मानव और पशु-पक्षियों के लिए उपयोग हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed