Udaipur News: 30 करोड़ की ठगी केस में विक्रम भट्ट और पत्नी 16 दिसंबर तक रिमांड पर, बोले-मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई
फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को कोर्ट ने सात दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। गौरतलब है कि दोनों को 30 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया से 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट व उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को कल रात उदयपुर लाया गया था। पुलिस ने भट्ट दंपती को आज उदयपुर जिला एवं सत्र न्यायालय की एसीजेएम-4 कोर्ट में पेश कर 7 दिन का रिमांड मांगा, जिस पर कोर्ट ने दोनों ही को 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
ये भी पढ़ें: Pravasi Rajasthani Diwas: 10 दिसंबर को जयपुर में वैश्विक प्रवासी एक मंच पर, 1 लाख करोड़ के होंगे MoU
कोर्ट ने विक्रम भट्ट से पूरे मामले की जानकारी मांगी तो भट्ट ने एक लाइन में जवाब दिया कि मिस अंडरस्टेंडिंग हो गई है। पुलिस अब दोनों से धोखाधड़ी मामले में दस्तावेजों के आधार पर पूछताछ करेगी। आरोपी भट्ट ने इस मामले को पहले ही जोधपुर हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। इसकी सुनवाई भी आज होनी है। बता दें कि भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी व फर्जी वेंडर संदीप की जमानत अर्जी पर सोमवार को उदयपुर कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने महबूब की अर्जी खारिज कर दी, वहीं वेंडर संदीप को सशर्त जमानत दे दी है।
मामला तेजी से सुर्खियों में है क्योंकि यह बॉलीवुड से जुड़ा एक बड़ा आर्थिक अपराध मामला माना जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड अवधि में पूछताछ से कई अहम खुलासे सामने आएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.