{"_id":"66118227c47dbea8800a8543","slug":"udaipur-animal-cruelty-notice-issued-to-bharatiya-adivasi-party-candidate-rajkumar-rot-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: ऊंट पर बैठकर रैली निकालना 'बाप' प्रत्याशी को पड़ गया भारी, चुनाव आयोग ने थमाया पशु क्रूरता का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: ऊंट पर बैठकर रैली निकालना 'बाप' प्रत्याशी को पड़ गया भारी, चुनाव आयोग ने थमाया पशु क्रूरता का नोटिस
Sat, 06 Apr 2024 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:41 PM IST
सार
बांसवाड़ा लोकसभा चुनाव प्रत्याशी राजकुमार रोत को पशु क्रूरता का नोटिस चुनाव आयोग की तरफ से दिया गया है। रोत पर ऊंट पर अत्याचार करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
ऊंट पर बैठे भारतीय आदिवासी पार्टी प्रत्याशी राजकुमार रोत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में बांसवाड़ा डूंगरपुर जनजाति आरक्षित सीट के बाप पार्टी प्रत्याशी राजकुमार रोत पर चुनाव आयोग ने पशुक्रूरता करने का आरोप लगाया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह यादव ने भारतीय आदिवासी पार्टी प्रत्याशी रोत को दिए गए नोटिस में आरोप लगा है कि उन्होंने रेगिस्तान के जहाज ऊंट के साथ क्रूरता की। नोटिस में उल्लेख किया गया कि लोकसभा चुनाव का नामांकन दाखिल करने राजकुमार रोत ऊंट पर बैठ कर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे।
रोत के खिलाफ शिकायत बांसवाड़ा जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष लाभ चंद पटेल ने दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गर्मी में ऊंट पर बैठ कर रैली निकलना पशुक्रूरता अधिनियम का उल्लंघन है। इस आरोप के जवाब में रोत ने पत्रकारों को बताया कि यह भाजपा उम्मीदवार की हार की बौखलाहट है।