{"_id":"664771ddd410347ce50a1f70","slug":"udaipur-acb-special-court-sent-land-records-inspector-to-jail-in-bribery-case-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: रिश्वत मामले में भू-अभिलेख निरीक्षक को कोर्ट ने भेजा जेल, आरोपी के ठिकानों से मिली करोड़ों की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: रिश्वत मामले में भू-अभिलेख निरीक्षक को कोर्ट ने भेजा जेल, आरोपी के ठिकानों से मिली करोड़ों की संपत्ति
Fri, 17 May 2024 08:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 May 2024 08:34 PM IST
सार
25 हजार रुपये रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा ट्रैप किए गए डूंगरपुर के भू-अभिलेख निरीक्षक को रिश्वत लेने पर जेल भेजा, उसके ठिकानों पर हुई जांच में 41 लाख नकद राशि और करोड़ों की प्रॉपर्टी का हुआ खुलासा।
विज्ञापन
आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूंगरपुर जिले के भू-अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल को उदयपुर स्थित एसीबी स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। आरोपी पंचाल को गुरुवार को एसीबी डूंगरपुर के उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में फरियादी सोमनाथ से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।
विज्ञापन
आरोपी ने फरियादी से उसकी और उसके भाइयों की सामलाती जमीन का नामान्तरण खोलने के एवज में 50 हजार रुपये घूस की मांग की थी। फरियाद की कमजोर हालात देख 25 हजार में सौदा तय किया गया। फरियादी ने रिश्वत देने से पूर्व शिकायत एसीबी के महानिदेशक डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा से की गई थी।
विज्ञापन
आरोपी पंचाल की गिरफ्तारी के बाद उनके घर पर हुई तलाशी में 41 लाख रुपये नकद, 11 लाख रुपये मूल्य के सोना चांदी के गहने, आरोपी दिनेश पंचाल व उनकी पत्नी किरण के नाम ढाई-ढाई हजार वर्गफीट आवासीय प्लॉट्स की रजिस्ट्री, हाईवे पर 6 हजार वर्गफीट कृषि भूमि, बिछीवाड़ा में प्रॉपर्टी, एक लग्जरी कार और एसबीआई में लॉकर होना पाया गया।
विज्ञापन