फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Sherpa meeting of G-20 summit for the first time in Udaipur know how is Preparation for Reception

Rajasthan: पहली बार G-20 शिखर सम्मेलन की शेरपा बैठक, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अमिताभ कांत

Mon, 28 Nov 2022 10:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Nov 2022 10:20 PM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर जिले में 5-7 दिसंबर तक आयोजित होने वाली जी-20 शेरपा बैठक की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। बैठक की तैयारियों का जायजा लेने देश के शेरपा अमिताभ कांत और विदेश मंत्रालय का एक विशेष दल सोमवार को उदयपुर पहुंचा।

विज्ञापन
Sherpa meeting of G-20 summit for the first time in Udaipur know how is Preparation for Reception
G-20 शिखर सम्मेलन की शेरपा बैठक का जायजा लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत इस साल जी-20 देशों के बैठक की अध्यक्षता कर रहा है। बैठकों का दौर अगले महीने उदयपुर में आयोजित होने वाली जी-20 देशों की शेरपा बैठक के साथ शुरू होगा। यह उदयपुर के साथ राजस्थान के लिए भी एक सुनहरा अवसर है। इसी को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन पिछले करीब एक महीने से शेरपा बैठक की तैयारियों में जुटा हुआ है। शेरपा बैठक की इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने देश के शेरपा अमिताभ कांत के साथ विदेश मंत्रायल की एक टीम सोमवार को उदयपुर पहुंची। जहां टीम ने पूरे दिन बैठक के आयोजन स्थलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


वहीं, शाम को विदेश मंत्रालय जी-20 सचिवालय के संयुक्त सचिव नगराज नायडू, भावना सक्सेना और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के दल के साथ शेरपा अमिताभ कांत ने संभागीय आयुक्तालय सभागार में बैठक ली। उन्होंने कहा, जी-20 शेरपा बैठक हमारे लिए एक अच्छा मौका है। इसके माध्यम से उदयपुर और राजस्थान को पर्यटन की दृष्टि से दुनियाभर में पहुंचाया जा सकेगा। यहां आने वाले मेहमान उदयपुर की मेहमाननवाजी के माध्यम से राजस्थान की कला के विविध रंग, सांस्कृतिक विशिष्टता और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की बेहतरीन छवि को अपने साथ ले जा सकेंगे।
विज्ञापन




टीम उदयपुर ने किया बेहतरिन काम...
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए शेरपा अमिताभ कांत उदयपुर में इस बैठक के आयोजन के लिए की गई तैयारियों से संतुष्ठ दिखे। उन्होंने कहा कि टीम उदयपुर ने इस बैठक के लिए हर दृष्टि से बेहतरीन काम किया है। उन्होंने संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट और जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों से इस बैठक को सफलतम आयोजन साबित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन्वय से बैठक को सफल बनाएं...
शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि जी-20 के तहत उदयपुर में यह पहली बैठक है। ऐसे में सभी को पूरा समन्वय स्थापित करते हुए काम करना होगा। इस आयोजन को सर्वश्रेष्ठ आयोजन बनाएं। हम विदेशी अतिथियों की सुरक्षा, आवभगत, बैठक आयोजन, बोट्स की व्यवस्था और पर्यटन स्थलों के भ्रमण आदि की बेहतर व्यवस्था करें और यह भी सुनिश्चित करें कि बैठक तय समय पर हो और कोई भी आयोजन निर्धारित समय सीमा से एक मिनट भी लेट न हो। उन्होंने शिल्पग्राम में राजस्थान की कला-संस्कृति की झलक को प्रस्तुत करने के लिए व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल प्रस्तुति की व्यवस्था के लिए भी कहा। इसी प्रकार उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारियों की बैठक को तत्काल आयोजित करने के भी निर्देश दिए।



कोटड़ा को भी प्रमोट कर सकेंगे...
शेरपा कांत ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हम यहां जनजाति कला-संस्कृति की झलक को भी प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोटड़ा जैसे इलाके में जहां 98 प्रतिशत ट्राइबल हैं, वहां की कला-संस्कृति की झलक विदेशी मेहमानों के सम्मुख प्रस्तुत कर जनजाति संस्कृति को प्रमोट किया जा सकता है। उन्होंने कलेक्टर मीणा द्वारा कोटड़ा के ट्राइबल्स द्वारा अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था को भी सराहा।

पास की व्यवस्थाएं होंगी...
विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नगराज नायडू और भावना सक्सेना ने मंत्रालय द्वारा व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के पास जारी करने, स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के साथ की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विदेश मंत्रालय से असिन अनवर और अनुज स्वरूप सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



तैयारियों पर इन्होंने दी जानकारी...
गृह विभाग के प्रमुख सचिव आनंद कुमार, एडीजी एस सेंगाथिर, संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी प्रफुल्ल कुमार, कलेक्टर ताराचंद मीणा और एसपी विकास कुमार ने शेरपा बैठक के दौरान पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा, चिकित्सा दलों, मोबाइल चिकित्सा यूनिट, सौंदर्यीकरण कार्य और गाइड्स की व्यवस्था के बारे में अवगत करया। आईजी प्रफुल्ल कुमार ने थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम, सीसीटीवी कवरेज, ट्रेफिक प्लान और वेरीफिकेशन प्रोसेस आदि के बारे में बताया। कलेक्टर मीणा ने बोट्स के मूवमेंट और पूर्व निर्देशित कार्यों के बारे में जानकारी दी। वहीं, एसपी शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

श्रीवास्तव ने जताया आभार...
राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने जी-20 शेरपा बैठक के आयोजन के लिए उदयपुर के चयन और यहां पर की गई व्यवस्थाओं पर विदेश मंत्रालय द्वारा भरोसा जताए जाने पर आभार जताया। इस मौके पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता, पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, अतिरिक्त आयुक्त अंजलि राजौरिया और आईएएस सलोनी खेमका सहित समस्त संबंधित विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।




कार्यक्रम स्थलों का लिया जायजा...
जी-20 शेरपा सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने आए भारत के शेरपा अमिताभ कांत, संयुक्त सचिव नगराज नायडू और विदेश मंत्रालय के दल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ आयोजन के लिए प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया। अधिकारियों के दल ने सिटी पैलेस, फतेह प्रकाश और शिल्पग्राम सहित अन्य स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां आने वाले अतिथियों की सुरक्षा, आवभगत और बैठक व्यवस्था के साथ आयोजन के दौरान होने वाले विभिन्न गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed